Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दावा- NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा:एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया

    3 hours ago

    1

    0

    NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE की मार्किंग गड़बड़ियों के बाद सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इंडियन एक्सप्रैस के मुताबिक, NTA ऐसा नया सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जिसमें सवाल तैयार करने वाले एक्पर्ट्स को भी पता नहीं होगा कि वह किस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर बना रहे हैं। नई योजना के तहत अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स केवल सवाल तैयार करेंगे। इन सवालों को एक बड़े डिजिटल बैंक में रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें करीब 10 हजार सवाल हो सकते हैं। बाद में टेक्नीक की मदद से इन सवालों से फाइनल एग्जाम पेपर तैयार होगा। वहीं, शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी ली है। मंत्री जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे, बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। जानिए NTA की नई प्लानिंग के बारे में रिजिजू बोले- शिक्षा मंत्री पर सीधा आरोप हो तो इस्तीफा मांगिए रिजिजू ने कहा कि लाखों छात्रों को NEET दोबारा देने की नौबत आई और CBSE की मार्किंग गड़बड़ियों से भी परेशानी हुई। ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी समस्या को ठीक करना है, न कि उससे बचना। उन्होंने भरोसा जताया कि उठाए गए कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री या उसके स्टाफ पर सीधे भ्रष्टाचार, रिश्वत या गलत काम का आरोप हो तो इस्तीफे की मांग जायज होती है, लेकिन NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री पर ऐसा कोई सीधा आरोप नहीं है। CBSE और NTA स्वतंत्र संस्थाएं हैंं। इनके रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी सीधे मंत्री नहीं करते। इसलिए किसी संस्था में हुई गड़बड़ी और मंत्री के व्यक्तिगत आचरण में फर्क समझना जरूरी है। NTA बोला- NEET री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं हुआ NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से पहले सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक, एडवांस एक्सेस और प्रश्नपत्र बेचने के दावे किए जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। NTA ने कहा कि यह काम संगठित ठगी करने वाले गिरोहों का है, जो छात्रों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित पेपर और लीक से जुड़े सभी दावे फर्जी हैं। NTA ने साफ कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। एजेंसी ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी तैयारी पर फोकस करने की अपील की है। NTA ने कहा कि ऐसे मैसेज फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एजेंसी इनकी जानकारी संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और साइबर क्राइम एजेंसियों को दे रही है, ताकि इन्हें तुरंत हटाया जा सके। इसके अलावा NTA कानून प्रवर्तन एजेंसियों और साइबर क्राइम अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा रही है। अफवाह फैलाना और शेयर करना भी अपराध एजेंसी ने कहा कि फर्जी कंटेंट बनाना, उसे फैलाना या आगे भेजना गंभीर अपराध है। छात्रों को धोखा देकर पैसे लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। NTA ने अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें, पैसे न दें और न ही उन्हें दूसरों तक भेजें। सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें NTA ने कहा कि NEET (UG) 2026 से जुड़ी किसी भी तरह की सही जानकारी केवल एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएगी। एजेंसी ने परीक्षा देने वाले छात्रों से कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। NTA निष्पक्ष, सुरक्षित और भरोसेमंद परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Echoing Rahul Gandhi's language': BJP fumes at Telangana CM Revanth Reddy's Hitler inspiration claim
    Next Article
    भोपाल में तीन मंजिला इमारत में आग, इसमें 6 रेस्टोरेंट:फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment