UGC Net Exam schedule: NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
8 hours ago
UGC Net Exam schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 का परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी इस कार्यक्रम में पांच दिनों में दो शिफ्ट में 80 से ज्यादा सब्जेक्ट की परीक्षाएं कराई जाएंगी. एनटीए के अनुसार परीक्षाएं रोजाना दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी. 12 से 14 जून तक आवंटित होंगी सिटी इंटीमेशन स्लिप एनटीए ने कहा है की परीक्षा के लिए शहर एग्जाम सेंटर की सूचना से संबंधित अधिसूचना परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार लगभग 12 से 14 जून तक शहर आवंटन की डिटेल प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह अपने एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र के शहर, शिफ्ट के समय और विषय कोड सहित सभी डिटेल को अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से पहले वेरीफाई कर लें. यूजीसी नेट 2026 परीक्षा शेड्यूल यूजीसी नेट की परीक्षा 22 जून से शुरू होगी, जिसमें पहले चरण में दृश्य कला, संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण, भूगोल, मराठी, पंजाबी, तमिल, श्रम कल्याण और कार्मिक प्रबंधन जैसे विशेष शामिल होंगे और दूसरे चरण में कंप्यूटर साइंस और अनुप्रयोग, फारसी, रूसी, बंगाली, गृह विज्ञान, संगीत और जनसंख्या अध्ययन जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे. ये भी पढ़ें-Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका? 30 जून तक चलेगी परीक्षाएं एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट की परीक्षा 30 जून तक चलेगी. वहीं 30 जून को पहले चरण में अर्थशास्त्र और उससे संबंधित विषय, पर्यावरण विज्ञान, हिंदू अध्ययन, मानव विज्ञान, बोडो, गुजराती, संस्कृत, राजनीति, मानवाधिकार और कर्तव्य शामिल है. दूसरे चरण में असमिया, समाजशास्त्र, योग, पर्यटन, प्रशासन और प्रबंधन, वयस्क शिक्षा, पुरातत्व, उड़िया, सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य, सांख्यिकी और वानिकी शामिल है. नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह एनटीए की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही एनटीए ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वह अपडेट, निर्देश और सूचनाओं के लिए ऑफिशियल यूजीसी नेट पोर्टल ugcnet.nta.nic.in/ को नियमित रूप से देखते रहे. किसी भी प्रश्न के लिए एनटीए से 011-40759000 नंबर पर कांटेक्ट किया जा सकता है या पर ugcnet@nta.ac.in ईमेल भी किया जा सकता है. ये भी पढ़ें-UGC Scholarship 2026: सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलेगी 72,400 रुपये की स्कॉलरशिप, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Click here to Read more
.jpeg)
