Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही, श्रीलंका ODI में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

    4 days ago

    1

    0

    IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे. आज से इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की ट्राई सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का सबसे पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वैभव पहले भी इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं, जब पिछले साल उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 42 गेंद में 144 रन जड़ दिए थे. हालांकि यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी. इस ट्राई सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे होंगे. इस टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी से लेकर युवा बल्लेबाज निशांत सिंधू भी शामिल हैं. दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी के लिए यह ट्राई सीरीज बेहद अहम होगी, क्योंकि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वाड में चुना गया है. वैभव बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ यूके टूर पर जाना चाहेंगे. उससे पहले जान लीजिए कि आज इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है. इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और अरशद खान ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अनुकूल रॉय, निशांत सिंधू, यश ठाकुर, अरशद खान, युद्धवीर सिंह चरक, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, अंशुल कंबोज, सूर्यांश शेडगे ट्राई सीरीज में प्रत्येक टीम एक-दूसरे से 2 बार भिड़ेगी. पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच 21 जून को फाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम आज श्रीलंका के साथ पहला मैच खेलेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान ए से होगा. 15 जून को श्रीलंका ए और अंतिम मुकाबले में 17 जून को अफगानिस्तान ए से भिड़ना है. यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- 'हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान में कमरे के बाहर बंदूक लेकर...'
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- 'हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान में कमरे के बाहर बंदूक लेकर...'
    Next Article
    मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment