Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?

    40 minutes ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी. हालांकि, आयरलैंड में टीम इंडिया को दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. यह एकदम अलग टीम होगी. श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. यह उनकी पहली अग्निपरीक्षा होगा. यहां जानें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी20 में शामिल किया गया है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह पहले मैच में डेब्यू करेंगे. माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करेंगे. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर ईशान किशन का खेलना तय है. ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर, शिवम दुबे होंगे पांचवें गेंदबाज? चार नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना भी कंफर्म है. यह बतौर कप्तान उनका पहला टी20 होगा. इसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा का खेलना भी तय है. छह नंबर पर संजू सैमसन नजर आ सकते हैं, क्योंकि अगर उनसे ओपनिंग नहीं कराई गई तो इससे पहले कोई पोजीशन खाली नहीं है. सात नंबर पर शिवम दुबे का खेलना भी कंफर्म है. गेंदबाजी विभाग में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को ही मौका मिलने की उम्मीद है. वहीं वरुण चक्रवर्ती टीम के मुख्य स्पिनर होंगे. इसके बाद तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह एक्शन में दिख सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह आयरलैंड से टी20 सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP ने MP-कर्नाटक के लिए घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC कैंडिडेट का नाम भी तय
    Next Article
    T20 वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment