Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में IND Vs PAK:भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी; शेफाली ने पहली बॉल पर सिक्स लगाया

    17 hours ago

    1

    0

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। एजबेस्टन में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। दोनों कप्तानों ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। पहलगाम अटैक के बाद चौथी बार हाथ नहीं मिलाया भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में 'नो-हैंडशेक' जारी है। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था। इसकी शुरुआत सितंबर 2025 के एशिया कप से हुई, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद फरवरी 2026 के पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही। अब बर्मिंघम में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टॉस के लिए आमने-सामने तो आईं, लेकिन दोनों ने हैंडशेक नहीं किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन:दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप 'NEO' को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल
    Next Article
    ममता के बागी सांसदों की आ गई पहली तस्‍वीर, देखें भूपेंद्र यादव के घर कौन-कौन पहुंचा

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment