Video: 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर के बेहद करीब पहुंचा फैन, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल, राम चरण के बॉडीगार्ड ने बचाया
4 days ago
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म पेड्डी के प्रमोशन में बेजी हैं. हाल ही में विजयवाड़ा में फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें राम चरण, निर्देशक बुच्ची बाबू सना और जाह्नवी कपूर शामिल हुए. इवेंट के दौरान एक फैन स्टेज तक पहुंच गया. इस दौरान वो जाह्नवी कपूर के काफी करीब आ गया, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत सिचुएशन संभाली. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है. 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर हुईं अनकंफर्टेबलसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन अचानक स्टेज की ओर दौड़ता हुआ राम चरण के पास पहुंचने की कोशिश करता नजर आया. दिलचस्प बात यह रही कि फैन का हेयरस्टाइल भी राम चरण से काफी मिलता-जुलता था. हालांकि, वो एक्टर तक पहुंच पाता, उससे पहले सिक्योरिटी टीम और राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने उसे रोक लिया. ये भी पढ़ेंः 'मैं सुष्मिता के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था', ललित मोदी ने किया खुलासा, एक्ट्रेस संग ब्रेकअप की वजह भी बताई इस दौरान जाह्नवी कपूर फैन की अचानक हरकत से घबराती और असहज नजर आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची, जाह्नवी एक पल के लिए चौंक गईं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. Kevin…🥵🥵#Peddi #PeddiOnJune4th pic.twitter.com/J6uXkfbj54 — Vinnu (@Vinnu_Tweettz) June 2, 2026 वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा की तारीफ की, जिन्होंने इवेंट में सिचुएशन को बड़ी ही शांती से संभाला. इससे पहले एक प्रमोशनल इंटरव्यू में राम चरण ने केविन की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि लोग केविन को इतना फेमस बना रहे हैं कि अब उन्हें बाहर भेजने में भी डर लगता है. राम चरण ने मजाक में यह भी कहा कि कहीं कोई उन्हें चॉकलेट या बिस्किट देकर उनके बारे में जानकारी न निकाल ले. ये भी पढ़ेंः 17 साल के भाई को बचा नहीं पाए थे जैकी श्रॉफ, आंखों के सामने हुआ था दर्दनाक हादसा कब रिलीज होगी पेड्डी?पेड्डी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैंय. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीमियर आज 3 जून से शुरू किए गए हैं.
Click here to Read more



