$100 का तेल भी नहीं रोक पाएगा भारत की रफ्तार? वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया क्यों मजबूत बनी रहेगी ग्रोथ
3 hours from now
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर दुनियाभर में चिंता बनी हुई है, लेकिन विश्व बैंक में भारत के कार्यकारी निदेशक नीलकंठ मिश्रा (Neelkanth Mishra) का मानना है कि भारत की विकास यात्रा इतनी मजबूत हो चुकी है कि 100 डॉलर प्रति बैरल का तेल भी इसकी रफ्तार को नहीं रोक पाएगा. उनका कहना है कि भारत को लेकर अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि महंगा तेल अर्थव्यवस्था को झटका देगा, जबकि वास्तविकता इससे अलग है. मजबूत घरेलू मांग, तेज होती क्रेडिट ग्रोथ, बढ़ती कार बिक्री, निर्माण गतिविधियों में उछाल और भारतीय रिफाइनिंग सेक्टर की ताकत देश को बाकी ऊर्जा आयातक देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में खड़ा करती है.
Click here to Read more
.png)
