असम में लगेगी यूरोपीय देशों की कतार! 8 जून को गुवाहाटी पहुंचेगी 'टीम यूरोप', CM हिमंता करेंगे मीटिंग
1 hour from now
Team Europe Assam Visit: असम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय निवेश और रणनीतिक साझेदारी के केंद्र में आ गया है. 8 और 9 जून को यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय 'टीम यूरोप' प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी पहुंचेगा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ अहम बैठक करेगा. दौरे का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत और यूरोप के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है. ग्रीन एनर्जी, हेल्थकेयर, फार्मा, सेमीकंडक्टर, एग्रो प्रोसेसिंग और आयुष जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर चर्चा होगी. यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधि इस दौरे में शामिल होंगे. 'ब्लू वैलीज' कार्यशाला के जरिए भारत और यूरोप के बीच सतत विकास और वैल्यू चेन को बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.
Click here to Read more
