78 हजार रुपये की सब्सिडी और बिजली बिल जीरो! 450 परिवारों ने छत को बनाया कमाई का जरिया, जानें कैसे बदली जिंदगी
2 hours from now
PM Surya Ghar Yojana: बाड़मेर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. जिले के लगभग 450 परिवारों ने अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर न केवल बिजली बिल को लगभग शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन के जरिए आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत पात्र परिवारों को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाने की लागत काफी कम हो गई है. सोलर पैनलों से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए किया जा रहा है, जबकि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर लाभ अर्जित किया जा रहा है. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और बिजली खर्च में कमी जैसे कई फायदे मिल रहे हैं.
Click here to Read more
.png)