Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत

    2 weeks ago

    1

    0

    Royal Challengers Bengaluru: आज (31 मई) आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. तमाम फैंस आरसीबी के दोबारा चैंपियन बनने की दुआएं कर रहे हैं. इसी बीच हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिससे बेंगलुरु का दोबारा ट्रॉफी उठाना लगभग तय है. इस रिकॉर्ड के लिए हमें 8 साल पीछे चलना पड़ेगा. दरअसल, रिकॉर्ड कुछ ऐसा है कि 2018 से 2025 तक, इन 8 सालों में जिस भी टीम ने क्वालीफायर-1 का मुकाबला जीता है, उनसे खिताब अपने नाम किया है. इस तरह बेंगलुरु का इस सीजन भी चैंपियन बनना तय दिख रहा है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने सीजन के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल कदम रखा था. अब फाइनल में भी टीम की भिड़ंत गुजरात से ही है. पिछले 8 साल का रिकॉर्ड, क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम बनी चैंपियन IPL 2018- चेन्नई सुपर किंग्स विजेता (क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया) IPL 2019- मुंबई इंडियंस विजेता (क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया) IPL 2020- मुंबई इंडियंस विजेता (क्वालीफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया) IPL 2021- चेन्नई सुपर किंग्स विजेता (क्वालीफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया) IPL 2022- गुजरात टाइटंस विजेता (क्वालीफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स को हराया) IPL 2023- चेन्नई सुपर किंग्स विजेता (क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराया) IPL 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता (क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया) IPL 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजेता (क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराया) 2026 में सीजन की बेस्ट टीम रही आरसीबी गौरतलब है कि 2026 सीजन में आरसीबी बेस्ट टीम के रूप में नजर आई. बेंगलुरु ने 14 लीग मैचों में से 9 में जीत हासिल की. बाकी के 5 मैच गंवाए. इस प्रदर्शन के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही. दूसरे पायदान पर मौजूद गुजरात ने भी 9 मैच जीतकर 18 प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन बेंगलुरु बेहतर नेट रनरेट के चलते पहले पायदान पर रही. इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराया. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेंगलुरु 8 सालों से चले आ रहे रिकॉर्ड को बरकरार रख पाती है या नहीं. यह भी पढे़ं: 2 दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, PM Modi भी हुए कायल, 'मन की बात' में पूछा सफलता का राज
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
    Next Article
    हिमाचल नगर निगम चुनाव में बड़ा खेला, जानें कैसे 4 में से 3 सीटें जीत ले गई बीजेपी? 2027 से पहले कांग्रेस को झटका

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment