Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

    2 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है. दोनों टीमें 1-1 खिताब जीत चुकी है. शुभमन गिल बतौर कप्तान आज अपना पहला खिताब जीतना चाहेंगे, वहीं रजत पाटीदार की नजर IPL इतिहास में तीसरे ऐसे कप्तान बनने पर होगी जो लगातार 2 ट्रॉफी जीत पाए हैं. विराट कोहली का सामना शुरुआत में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से होगा, जिनकी जोड़ी ने इस सीजन कहर बरपाया है. जानिए आज किन 7 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. विराट कोहली विराट कोहली ने इस साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. हालांकि इस ग्राउंड पर GT के खिलाफ वह 28 रन ही बना पाए थे. उन्होंने क्वालीफायर-1 में गुजरात के खिलाफ 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. वह सबसे अनुभवी प्लेयर हैं. अहमदाबाद में 200 का चेज भी आसान नहीं रहता, ऐसे में अगर RCB की पहली गेंदबाजी आती है तो बैटिंग में कोहली का रोल बहुत महत्वपूर्ण होगा. कोहली ने इस संस्करण 15 पारियों में 600 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 के प्लेयर ऑफ द मैच हैं, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा था. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार भी. उन्होंने 15 पारियों में 722 रन बनाए हैं. हालांकि RCB के खिलाफ इस सीजन 3 मैचों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, उन्होंने 3 मैचों में 77 रन बनाए हैं. क्वालीफायर-1 में तो वह 2 ही रन बनाकर आउट हो गए थे. अगर आज GT को जीतना है तो गिल का बल्ला चलना जरुरी होगा. यह भी पढ़ें- IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स रजत पाटीदार रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर में नाबाद 93 रन बनाए थे. इस पारी के बाद कप्तान का मनोबल बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि वह लगातार 2 अर्धशतकीय पारी खेलकर आ रहे हैं. उन्होंने SRH के खिलाफ 56 रन बनाए थे. हालांकि आज चुनौती बड़ी है, क्योंकि ये ग्राउंड GT का होम ग्राउंड है. पाटीदार RCB के मिडिल आर्डर की जान है, आज उन्हें एक और अच्छी पारी खेलनी होगी. इस सीजन उन्होंने 13 पारियों में 486 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. साई सुदर्शन साईं सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल है, उन्होंने 16 पारियों में 710 रन बनाए हैं. वह वैभव से 66 और गिल से 12 रन ही पीछे हैं. पिछले दोनों मैचों में साईं अपनी ही गलती से हिट विकेट आउट हुए हैं, क्वालीफायर-2 में तो वह अर्धशतक लगा चुके थे. आज उन्हें ऐसी गलती से बचना होगा और एक अच्छी पारी खेलनी होगी. जोश हेजलवुड जोश हेजलवुड के पास बहुत अनुभव है, जिसका फायदा RCB को आज फाइनल में नजर आ सकता है. इस सीजन खेले 12 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं. GT के खिलाफ पिछले 3 मैचों में उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं. अहमदाबाद में जब पिछली बार दोनों टीमें आमने सामने हुई थी, तब हेजलवुड काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 56 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, आज उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होंगी. कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस में शामिल दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के पास अभी पर्पल कैप है, उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट लिए हैं. उन्होंने क्वालीफायर-1 में RCB के 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन 54 रन भी खर्चे थे. रबाडा ने पिछले मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया था, उनका सामना विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर से होगा. अय्यर का रोल आते ही शॉट्स लगाने का है, रबाडा पर नजर होगी कि वह इसे कैसे हैंडल करते हैं. यह भी पढ़ें- RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सफलता का राज भुवनेश्वर कुमार भी है, जो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. पिछले मैच तक पर्पल कैप उन्हीं के पास थी, जिसे जीतने का उनके पास आज आखिरी मौका है. भुवि ने IPL 2026 के 15 मैचों में 26 विकेट लिए हैं. जब अहमदाबाद में इन दोनों का पिछला मैच हुआ था, तब भुवनेश्वर ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. क्वालीफायर में भी उन्होंने GT के 2 बल्लेबाजों को आउट किया था, जिसमें शुभमन गिल का भी विकेट शामिल था.
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL Final 2026: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम
    Next Article
    8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment