Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Alpha Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' का उठेगा बवंडर! 2000 करोड़ी बनेगा YRF का स्पाई यूनिवर्स

    5 hours ago

    1

    0

    Alpha Box office: आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. इसका टीजर वीडियो बीते दिन ही रिलीज कर दिया गया था. इसमें आलिया के साथ एक्टर बॉबी देओल लीड रोल में हैं, जो उनके पिता की भूमिका प्ले कर रहे हैं. ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण वाईआरएफ ने किया है. YRF स्पाई यूनिवर्स की ये सातवीं फिल्म है, जिसे लेकर मेकर्स की काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि इसके बाद स्पाई यूनिवर्स बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना देगा. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आखिरी फिल्म 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब मेकर्स 'अल्फा' के जरिए सिनेमाघरों में फिर से धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. इसके जरिए पहली बार आलिया भट्ट एक्शन मोड में दिखाई देंगी और ये उनकी दूसरी स्पाई फिल्म है. इसके पहले वो 'राजी' में स्पाई बनकर फैंस का दिल जीत चुकी हैं लेकिन इसमें वो एक्शन करते हुए नजर नहीं आई थीं. यह भी पढ़ें: 250 करोड़ी 'भूत बंगला' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म YRF की स्पाई यूनिवर्स की हिट फिल्में YRF की स्पाई यूनिवर्स की हिट फिल्मों की बात की जाए तो इसकी पहली फिल्म 'एक था टाइगर' थी. कोईमोई के अनुसार, इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त 198 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद वो फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई, जिसने 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, 'वॉर' ने 319 करोड़ की कमाई की थी. इसी कड़ी में 'पठान' ने 543.22 करोड़ कमाए थे और ये स्पाई यूनिवर्स की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई थी. 2000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारेगी YRF की स्पाई यूनिवर्स! आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' से लोगों को काफी उम्मीदे हैं. इससे लेकर कहा जा रहा है कि यश राज की वाईआरएफ इस फिल्म के बाद 2000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है. कोईमोई के अनुसार, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूनिवर्स बन चुकी है. इसका टोटल इंडिया बॉक्स ऑफिस 1929.67 करोड़ नेट कलेक्शन हो चुका है. ऐसे में इसे 70.33 करोड़ नेट रुपये भी कमाना होगा, जिसके बाद ये 2000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. माना जा रहा है कि 'अल्फा' इस आंकड़े को टच करने में मदद करेगी. यह भी पढ़ें: 'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', अक्षय कुमार कब लेंगे रिटायरमेंट? स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का इंडियन बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन) एक था टाइगर- 198 करोड़टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़वॉर- 319 करोड़पठान- 543.22 करोड़टाइगर 3- 286 करोड़वॉर 2- 244.29 करोड़टोटल- 1929.67 करोड़ रुपये 'अल्फा' की रिलीज डेट और इसके बारे में बहरहाल, अगर 'अल्फा' की रिलीज डेट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें आलिया भट्ट के साथ ही शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं, जो स्पाई का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनका किरदार बेहद दिलचस्प और एक्शन मोड वाला है. इस तरह के इंटेंस एक्शन मोड में आलिया पहली बार नजर आने वाली हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' थी, जिसमें वो वेदांग रैन के साथ नजर आई थीं लेकिन ये खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. एक्ट्रेस का इसमें भी एक्शन अवतार दिखा था और उनके काम की लोगों ने काफी सराहना की थी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tumbadchi Manjula Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही 'तुम्बाडची मंजुला', बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
    Next Article
    700 करोड़ी 'गदर 2' से ठीक पहले आई थी सनी देओल की ये फिल्म, कलेक्शन जान हिल जाएगा दिमाग

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment