Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो आगरा पहुंचे:पत्नी के साथ 1 घंटे तक ताजमहल का दीदार करेंगे ; यहां से जयपुर जाएंगे

    2 weeks ago

    1

    0

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार से 4 दिन के दौरे पर भारत में हैं। आज यानी सोमवार को वह अपनी पत्नी जीनेट रूबियो के साथ आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताजमहल जाएंगे। वहां करीब 1 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान गाइड नितिन गुप्ता उन्हें ताजमहल की जानकारी देंगे। ताजमहल देखने के बाद वह होटल अमर विलास में लंच करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह जयपुर के रवाना हो जाएंगे। रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के जवान भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। रूबियो के भारत दौरे की 4 तस्वीरें… भारत-अमेरिका में 1 साल से तनाव जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रूबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना भी है। अब दिल्ली में रुबियो की बातचीत का सबसे बड़ा मकसद यही माना जा रहा है कि भारत यह समझ सके कि ट्रम्प सरकार एशिया में आगे क्या रणनीति अपनाने वाला है और चीन के साथ उसके रिश्तों की दिशा क्या होगी। पिछले साल ट्रम्प ने भारत पर भारी टैरिफ लगा दिए थे क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने से इनकार कर दिया था। ट्रम्प का दावा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन भारत ने सार्वजनिक रूप से इस दावे को खारिज कर दिया। अब नया तनाव पाकिस्तान को लेकर पैदा हुआ है। ट्रम्प हाल में पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ कर चुके हैं और उन्हें ईरान युद्ध में मध्यस्थ बताने लगे हैं। इससे भारत में यह संदेश गया कि ट्रम्प सरकार पाकिस्तान को फिर महत्व देने लगा है। दिल्ली की गर्मी को लेकर मजाक किया शनिवार को दिल्ली की गर्मी पर मजाक करते हुए रुबियो ने कहा कि उन्होंने अपना भाषण छोटा रखने का फैसला किया क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। रुबियो ने हंसते हुए कहा, “मैं यह भाषण छोटा रखना चाहता हूं क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। मैं मियामी से आता हूं और वहां भी बहुत उमस और गर्मी होती है, लेकिन यहां की गर्मी तो अलग ही है। अभी कितना बजा है? अब तक तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था!” ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश:कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका के नुमाइंदे नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव के सवाल पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पूरे अमेरिकी समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mojtaba Khamenei has no phone, no location: How does Iran's supreme leader negotiate with US?
    Next Article
    Health Tips: ઓફિસ-ઘરમાં સતત ACમાં બેસી રહેવાથી શરીર જકડાઈ જાય છે? તો બચવા માટે કામ લાગશે આ 5 હેલ્થ ટિપ્સ!

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment