अमरनाथ यात्रा सुरक्षा पर अमित शाह ने संभाला मोर्चा, दिल्ली में अहम बैठक-VIDEO
4 hours from now
Amit Shah Amarnath Yatra Security Meeting Video: अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बड़ा मोर्चा संभाल लिया है. गृह मंत्रालय के कर्तव्य भवन में हाईलेवल सुरक्षा बैठक हुई है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर से लेकर सीमा सुरक्षा तक के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), डीजी CRPF, डीजी ITBP, डीजी BSF, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्रालय के आला अफसर भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक बैठक में अमरनाथ यात्रा के पूरे रूट, आतंकी खतरे, ड्रोन निगरानी, संवेदनशील इलाकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक शुरू होने से पहले अमित शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कर्तव्य भवन पहुंचने के विजुअल भी सामने आए हैं. सुरक्षा एजेंसियां इस बार यात्रा को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं. माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जाएगा.
Click here to Read more
