Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    AR रहमान के लिए गाना गाने से फरहान अख्तर ने कर दिया था इनकार, याद किया किस्सा, कहा- फिर कभी उनका फोन नहीं आया

    2 hours ago

    1

    0

    फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड कलाकारों में गिने जाते हैं. एक्टिंग, डायरेक्शन, राइटिंग और सिंगिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरहान ने संगीतकार एआर रहमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि उन्होंने एक बार उनके लिए गाना गाने से मना कर दिया था. एआर रहमान का ऑफर ठुकराना फरहान अख्तर को पड़ा भारी? फरहान अख्तर ने आप की अदालत में बताया कि एक बार उन्होंने एआर रहमान के लिए गाना गाने से इनकार कर दिया था. उन्होंने बातचीत में कहा, 'फिल्म का नाम तो याद नहीं है, लेकिन गाना 'कुछ फलक जैसा' था. उस गाने का मिजाज और उसका कंपोजिशन मेरी गायकी से बिल्कुल अलग था. उस समय तक मैंने सिर्फ 'रॉक ऑन' जैसे गाने गाए थे और मुझे लगा कि इस गाने के लिए किसी अलग तरह के सिंगर की जरूरत है.' ये भी पढ़ेंः कहां तक पढ़ी हैं तृप्ति डिमरी? जानिए एक्ट्रेस ने किस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन फरहान ने आगे कहा, 'मुझे लगा कि मैं जिस तरह की सिंगिंग करता हूं, उसमें अच्छा हूं, लेकिन ये गाना बहुत अलग था. इसलिए मैंने खुद एआर रहमान को फोन किया और उनसे माफी मांगते हुए कहा कि मैं ये गाना नहीं गा पाऊंगा.' 'फिर कभी उनका फोन नहीं आया' उन्होंने बताया, 'बहुत कम ऐसा होता है कि एआर रहमान खुद किसी को फोन करके बोले भाई तुम तो जाने माने सिंगर हो नहीं, लेकिन फिर भी ये गाना करों. ऐसे में मुझे उन्हें मना करते हुए बहुत बुरा लग रहा था. मैंने उनसे कहा था कि कृपया मुझे माफ कर दीजिए, लेकिन मुझसे ये गाना नहीं हो पाएगा. इसके बाद उन्होंने मुझे किसी और गाने के लिए कभी फोन नहीं किया.' फरहान अख्तर का करियरफरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन, राइटिंग और सिंगिंग हर इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है. उन्होंने साल 2001 में 'दिल चाहता है' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो इंडस्ट्री के सबसे सफल फिल्ममेकर्स में गिने जाने लगे. इसके बाद फरहान ने 'लक्ष्य', 'डॉन', 'रॉक ऑन!!', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों के जरिए अभिनय की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. ये भी पढ़ेंः 51 की उम्र में भी बला की हसीन हैं शिल्पा शेट्टी, कातिल अदाओं से कर देती हैं घायल, देखें एक्ट्रेस की 10 फोटोज
    Click here to Read more
    Prev Article
    900 करोड़ी फिल्म का विलेन, अब 1 करोड़ कमाने भी हो रहे मुश्किल, लाखों में सिमटा कारोबार
    Next Article
    Sunday Box Office LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment