Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Sunday Box Office LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल

    4 hours ago

    1

    0

    हमेशा की तरह ही इस हफ्ते भी थियेटर में फिल्मों की भरमार देखने के लिए मिली. इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक दो नहीं बल्कि तीन हिंदी फिल्मों को रिलीज किया गया. इसमें पहली राम चरण स्टारर 'पेद्दी', दूसरी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और तीसरी बॉबी देओल की 'बंदर' को रिलीज किया गया, जिसमें राम चरण की फिल्म बाजी मारती दिखी. ऐसे में चलिए बताते हैं पहले वीकेंड पर किसने कितनी कमाई कर ली है. 'पेद्दी' की चौथे दिन की कमाई राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत तो की साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 18.50 करोड़, पहले दिन 51 करोड़, दूसरे दिन 26.90 करोड़ और तीसरे दिन 28.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. - ऐसे में अब फिल्म ने संडे को यानी कि चौथे दिन भी बेहतरीन शुरुआत की है. 'पेद्दी' ने शाम 4.30 बजे तक 16.22 करोड़ की कमाई कर चुकी है.- जिसके बाद फिल्म का कुल इंडिया कलेक्शन 141.47 करोड़ हो चुका है. पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी पेड प्रीव्यू 18.50 करोड़ डे 1 51 करोड़ डे 2 26.90 करोड़ डे 3 28.85 करोड़ डे 4 16.22 करोड़ 40.8% कुल कलेक्शन 141.47 करोड़ यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'बंदर', दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बंदर' की तीसरे दिन की कमाई बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. फिल्म के शुरुआती दो दिन काफी बेकार साबित हुए. फिल्म दो करोड़ा का भी कारोबार नहीं कर पाई थी. सैकनिल्क के मुताबिक इसने पहले दिन 50 लाख और दूसरे दिन 95 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ रहा था - वहीं, फिल्म की तीसरे दिन की शुरुआत भी काफी धीमी रही. इसने शाम 4.30 बजे तक 42 लाख की कमाई कर ली है.- जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1.87 करोड़ हो चुका है. बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे 1 0.50 करोड़ डे 2 0.95 करोड़ डे 3 0.42 करोड़ 19.0% कुल कलेक्शन 1.77 करोड़ यह भी पढ़ें: 'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी 'है जवानी तो इश्क होना है' का तीसरे दिन का कलेक्शन वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बॉक्स ऑफिस धीमी शुरुआत की लेकिन 'बंदर' से बेहतर है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. वहीं, दूसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. - अब फिल्म की तीसरे दिन यानी कि रविवार की कमाई में थोड़ी रफ्तार लग रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शाम 4.30 बजे तक 4.43 करोड़ कमा लिए हैं.- इसका अब तक का इंडिया नेट कलेक्शन 19.18 करोड़ हो चुका है. है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे 1 7.50 करोड़ डे 2 7.25 करोड़ डे 3 4.43 करोड़ 19.0% कुल कलेक्शन 19.18 करोड़ यह भी पढ़ें: ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ? 'दृश्यम 3' की 18वें दिन की कमाई इसके साथ ही मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की 18वें दिन भी कमाई जारी है. फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज के बाद हार नहीं मानी है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले हफ्ते 81.95 करोड़ और दूसरे हफ्ते 20.68 करोड़ की कमाई की थी. अब फिल्म ने तीसरे हफ्ते की बेहतरीन शुरुआत की. - फिल्म ने 16वें दिन तीसरे शुक्रवार को 80 लाख, 17वें दिन तीसरे शनिवार को 1.30 करोड़ का बिजनेस किया था.- अब तीसरे रविवार यानी कि 18वें दिन अभी तक 0.66 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.- फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 105.39 करोड़ हो चुका है. दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी पहला हफ्ता 81.95 करोड़ दूसरा हफ्ता 20.80 करोड़ तीसरा रविवार 0.66 करोड़ 35.0% कुल कलेक्शन 105.39 करोड़ (नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.)
    Click here to Read more
    Prev Article
    AR रहमान के लिए गाना गाने से फरहान अख्तर ने कर दिया था इनकार, याद किया किस्सा, कहा- फिर कभी उनका फोन नहीं आया
    Next Article
    एक्ट्रेस मधु का बड़ा खुलासा, कभी उड़ाया था रणवीर सिंह का मजाक, अब बनीं उनकी सबसे बड़ी फैन, सुनाया दिलचस्प किस्सा

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment