Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, VIDEO:रूपनगर में झुंड देखकर बचने के लिए दौड़ी, घेरकर जमीन पर पटका

    7 hours ago

    1

    0

    रूपनगर के मोरिंडा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची दोपहर में अपने घर से पास के बाजार में दूध खरीदने के लिए निकली थी। कुत्तों को देखकर घबराई और अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागी, लेकिन झुंड ने उसका पीछा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। आखिर में जब तक लोग पहुंचे तब वह गंभीर रूप में घायल हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से जुड़े 2 PHOTOS देखिए:- CCTV फुटेज में क्या दिखा: - परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद/म्युनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। परिवार को मुआवजा दिया जाए। ************* ये खबर भी पढ़ें: 5 कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला: शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था जालंधर में 5 कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। वह अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trending Movie : 3 દિવસમાં 63 દેશોમાં નંબર વન બની આ ફિલ્મ, દુનિયાભરમાં છવાયો ક્રેઝ!
    Next Article
    मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध जीते

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment