Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा:एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। एक हावड़ा का है, जिसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो नवादा का है। इसमें कटमनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं। 3 तस्वीरों में तीनों घटना देखिए… रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया नवादा में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। गिरफ्तार TMC पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके कोलकाता में गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर रंगदारी, धमकी, जबरन घुसपैठ और आग लगाने की कोशिश समेत कई आरोप हैं। स्थानीय वकील परमिता डे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दासगुप्ता ने घर में लीगल चैंबर खोलने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे। TMC नेताओं के खिलाफ विरोध की पिछली 4 घटनाएं… -------------- ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा:ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद कट-मनी के नाम पर सरकारी योजनाओं में रिश्वत के नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कूचबिहार जिले के माथाभांगा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भीड़ से बचने के लिए अपने कमरे में बिस्तर के नीचे छिपे नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gallbladder Stone: ગળામાંથી ઉતરતા જ પિત્તાશયમાં પથરી બનાવે છે આ ખાદ્ય પદાર્થો, સમય રહેતા ચેતી જાઓ; નહીંતર...
    Next Article
    भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, उपाय भी जानें

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment