बेंगलुरु को IPL-फाइनल जीतने के लिए 8 रन की जरूरत:कोहली 64 रन बनाकर खेल रहे; गुजरात ने 156 रन का टारगेट दिया
2 weeks ago
गुजरात टाइटंस ने IPL फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 156 रन का टारगेट दिया है। जवाब में बेंगलुरु ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। वेंकटेश अय्यर 32, देवदत्त पडिक्कल 1, रजत पाटीदार 15, क्रुणाल पंड्या 1 और टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हुए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम के लिए सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल (12) और साई सुदर्शन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु (20), जोस बटलर (19), अरशद खान (15) और राहुल तेवतिया (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए। मैच का स्कोरकार्ड… सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिलना तय सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। सूर्यवंशी के बाद गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (732 रन) और साई सुदर्शन (722 रन) हैं। दोनों बैटर आउट हो चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा। बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर। IPL फाइनल मैच के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
