Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भारत-अफगानिस्तान टेस्ट; दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में होगा:गिल शतक, पंत फिफ्टी लगाकर नाबाद; IND ने पहले दिन 368 रन बनाए

    8 hours ago

    1

    0

    भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। न्यू चंडीगढ़ में पहले दिन भारत ने 3 विकेट पर 368 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान के लिए सलीम सफी ने 2 विकेट हासिल किए। जियाउर रहमान शरीफी को एक विकेट मिला। सुदर्शन-राहुल की शतकीय साझेदारी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए । उस समय टीम का स्कोर 41 रन था। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़कर पारी को संभाला। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। सुदर्शन और जायसवाल को सलीम सफी ने आउट किया। राहुल का 12वां टेस्ट शतक केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। उन्होंने 165 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। यह बतौर ओपनर उनका 11वां टेस्ट शतक है। राहुल सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल का कप्तानी में नया रिकॉर्ड शुभमन गिल ने 138 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 143 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत का 50वें टेस्ट में अर्धशतक अपना 50वां टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने अब्दुल मलिक के एक ओवर में तीन छक्के लगाए और 70 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पंत ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police allowed CJP to protest to ‘pacify’ burgeoning youth anger; Dipke got permission within minutes
    Next Article
    मानसून 7 राज्यों में पहुंचा, केरलम-तमिलनाडु, गोवा में भारी बारिश:चेन्नई में पारा अब भी 40°C पार; एमपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, कई जगह पेड़ गिरे

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment