Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:गुजरात के सूरत में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 4 लोगों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटा

    14 hours ago

    1

    0

    गुजरात के सूरत में ज्वेलरी बनाने वाली यूनिट के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 4 मजदूरों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, वहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना खंड बाजार इलाके की है। मरने वालों में निमेश विट्ठलभाई सावलिया (26), विकास कुमार संतोषभाई सोनावणे (24), विजय भीखाभाई अहिरे (24), योगेश नानाभाई जाधव शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में लेट नाइट पार्टी पर पुलिस का छापा, गांजा और शराब जब्त पुणे पुलिस ने रविवार को तुलापुर गांव में चल रही लेट नाइट पार्टी पर छापा मारा। इस दौरान वहां से 3 ग्राम गांजा, 10 बैन हुक्का फ्लेवर और 3 कंटेनर शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर 156 लोग मौजूद थे, जिनमें 107 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 3 लोगों की उम्र 21 साल से कम थी। जांच में पता चला कि पार्टी के लिए शराब परोसने की अनुमति 6 जून की रात 11:30 बजे तक ही थी, लेकिन प्रोग्राम तय समय के बाद भी जारी था। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹85 लाख है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवान की मौत, एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान खाई में गिरा; 15 दिनों से जंगल में चल रहा ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट गोस्वामी ऑपरेशन शेरूवाली का हिस्सा थे। यह ऑपरेशन पिछले करीब दो सप्ताह से जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, डोरीमल इलाके में सर्च अभियान के दौरान लेफ्टिनेंट का पैर फिसल गया और वह करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से इलाके में आतंकियों की तलाश में एंटी-टेरर ऑपरेशन चला रहे हैं नेशनल अवार्ड विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार की कार्डियक अरेस्ट से मौत मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर और नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का शनिवार देर रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 साल के थे। उन्हें शनिवार सुबह बेचैनी महसूस होने पर कोच्चि के अमृता अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, रात में कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई। सलीम कुमार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें फिल्म ‘आदमिंटे मकन अबू’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। दिल्ली के गांधी नगर में दुकान में लगी आग, संकरी गलियों के कारण देर से पहुंचीं दमकल गाड़ियां दिल्ली के गांधी नगर इलाके में शनिवार रात एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औ करीब 3 घंटे मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को रात 9:08 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि पता ढूंढ़ने में दिक्कत और इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में समय लगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोवा के मंत्री के खिलाफ वन अधिकारी की शिकायत, आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी हटाने का आरोप गोवा के कुर्डी रेंज की वन अधिकारी सोनिया बी. राणे ने राज्य के मंत्री सुभाष फाल देसाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कोलोम्बा गांव के सरकारी फॉरेस्ट एरिया में पेड़ों को हटाकर मिट्टी की खुदाई और वहां से ले जाने का काम किया जा रहा था। वन विभाग के अनुसार मौके पर दो खुदाई मशीनें (एक्सकेवेटर) और चार ट्रक लगाए गए थे। वन अधिकारियों ने मशीन ऑपरेटरों को काम रोकने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें मंत्री सुभाष फाल देसाई की ओर से काम जारी रखने के निर्देश मिले हैं। वन विभाग का आरोप है कि बाद में मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और काम जारी रखने को कहा। वन अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि खुदाई के दौरान कई पेड़ उखाड़े गए, जो वन कानूनों और ग्रीन एरिया बढ़ाने की सरकारी नीतियों का उल्लंघन है। मामले से जुड़े वीडियो और फोटो सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। हालांकि, मंत्री का कहना है कि मिट्टी को स्थानीय युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार करने लिए जंगल से मिट्टी ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हुगली नदी में डूबने से कोलकाता मेडिकल छात्र की मौत, दो घंटे बाद मिला शव कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र श्यामल बसाक (24) की शनिवार को हुगली नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह बाबूघाट पर नहाने के दौरान तेज धारा में बह गए थे। सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप ने खोज अभियान चलाया और करीब दो घंटे बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्यामल 2024 में आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हुए आंदोलन में भी शामिल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टीवी जैसी नहीं चल पाएगी', 'शक्तिमान' के जैकाल ने मुकेश खन्ना पर कसा तंज, रणवीर की कास्टिंग विवाद पर किया कमेंट
    Next Article
    ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया:शेर की सवारी करते दिखे, चांद पर झंडा भी लगाया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment