Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:कोलकाता में CM सुवेंदु अधिकारी को बम हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    3 weeks ago

    1

    0

    कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से शुक्रवार रात हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है दरअसल हसनैन पर पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी पर सुसाइड बम हमले की धमकी देने का आरोप है। घटना 14 मई को हुई जब भवानीपुर थाने को एक ईमेल मिला जिसमे अल कायदा की मदद से CM पर सुसाइड बम की बात कही गई थी। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर सेल और STF का जॉइंट ऑपरेशन जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ POCSO केस में लुकआउट सर्कुलर जारी तेलंगाना के हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ POCSO केस में लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। साइबराबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंदी भागीरथ की तलाश में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसके देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 8 मई को 17 साल की लड़की की मां की शिकायत पर बंदी भागीरथ के खिलाफ BNS और POCSO एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भागीरथ लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद मामले में POCSO की और सख्त धाराएं जोड़ी गईं। लेह में IIT जम्मू का सैटेलाइट कैंपस बनेगा, सिविल इंजीनियरिंग, AI और डेटा साइंस जैसे कोर्स शुरू होंगे IIT जम्मू और लद्दाख प्रशासन ने शनिवार को लेह में IIT जम्मू के सैटेलाइट कैंपस की स्थापना के लिए एक MoU साईन किया। इसके तहत कैंपस में शुरुआत में सिविल इंजीनियरिंग, AI और डेटा साइंस जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। लद्दाख के LG विनय कुमार सक्सेना ने X पर लिखा आज लद्दाख में युवाओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। UT प्रशासन और IIT जम्मू के बीच लेह में सैटेलाइट कैंपस बनाने के लिए ऐतिहासिक समझौता हुआ है। सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में दिल्ली में कई जगहों पर CBI की छापेमारी, 7 सदस्यीय SIT गठित पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रकांत रथ की हत्या मामले में CBI ने दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की। CBI ने शुक्रवार देर रात दिल्ली के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो शनिवार सुबह तक चला। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी हत्या की साजिश और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी ने जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष जांच टीम बनाई है। चंद्रकांत रथ हत्याकांड की जांच पहले पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी। बाद में राज्य सरकार के अनुरोध पर केस CBI को सौंपा गया। चंद्रकांत रथ की 6 मई को कोलकाता के पास मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना विधानसभा चुनाव नतीजों के दो दिन बाद हुई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश और वारदात में कम से कम 8 लोग शामिल थे। जांच एजेंसियों को शक है कि हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रकांत रथ की रेकी की थी। NEET UG पेपर लीक विरोध में NSUI का प्रदर्शन, NTA ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ी NEET UG पेपर लीक के विरोध में NSUI द्वारा प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली में NTA ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। CBI की जांच में सामने आया है कि NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसके बाद NTA ने 12 मई 2026 को परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया था। NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस की UAPA मामले में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, जमात-ए-इस्लामी से जुड़े सामग्री जब्त जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बारामूला जिले के बोमई, वारपोरा, सोपोर और तरजू इलाकों में की गई। यह छापेमारी प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े एक UAPA मामले में की गई। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई गैरकानूनी संगठनों से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए की गई। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है। हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में आग; प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन, कोई हताहत नहीं हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में आग लग गई। हादसे के वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी। फायर बिग्रेड को शाम करीब 6:40 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली, जिसके बाद निलोफर चौकी से फायर टेंडर और गौलीगुडा से वाटर बाउजर तुरंत भेजे गए। फायर सर्विस कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुणे के फर्नीचर मॉल में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात एक फर्नीचर मॉल में फायरिंग हुई। घटना के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग एमडी (ड्रग्स) तस्कर और हवाला कारोबारी अशोक नैन के मॉल में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दिल्ली के संविदा नर्सिंग स्टाफ को नियमित कर्मचारियों जितना न्यूनतम वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा गया। मामला पवन शर्मा बनाम दिल्ली सरकार से जुड़ा है। फैसले के तहत DSHM के 242 कर्मचारियों को 16 सितंबर 2015 से नियमित पदों के न्यूनतम वेतन के बराबर भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बकाया रकम भी दी जाएगी। कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US weighs relaunching strikes on Iran under new name after Trump's China visit: Reports
    Next Article
    लंदन का ऐशो-आराम छोड़ देश लौटीं सानिया, 98% महिला कर्मचारियों के साथ खड़ी की कामयाबी की नई इबारत!

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment