Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    2 hours ago

    1

    0

    BSNL KYC Scam: इन दिनों एक नोटिस ने BSNL यूजर्स की नींद उड़ा रखी है. इस फर्जी नोटिस में लिखा आ रहा है कि SIM KYC सस्पेंड होने के कारण फोन सर्विस एक्सेस नहीं की जा सकती. इसमें यह भी वॉर्निंग दी गई है कि अगले 24 घंटों में सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. नोटिस में BSNL और TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया) का लोगो भी यूज किया गया है ताकि लोगों को यह मैसेज असली लगे. अब इसे लेकर सरकार की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. सरकार का कहना है कि यह मैसेज पूरी तरह फेक है और इससे बचकर रहने की जरूरत है. इस तरीके से लोगों को टारगेट कर रहे हैं स्कैमर BSNL और TRAI के लोगो वाले इस नोटिस में लिखा गया है, 'डियर कस्टमर, टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया ने आपकी सिम KYC को सस्पेंड कर दिया है. अगले 24 घंटों में आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. तुरंत कॉन्टैक्ट करें.' इसके बाद इसमें सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करने की बात लिखी गई है. अब पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से इस नोटिस की सच्चाई बताई गई है. पीआईबी ने लिखा है कि अगर आपको भी ऐसा नोटिस मिला है तो सावधान रहें. यह नोटिस फर्जी है. BSNL कभी ऐसे नोटिस नहीं भेजती. किसी के भी साथ अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स शेयर न करें. पीआईबी का यह पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं. Have you also received a notice purportedly from BSNL, claiming that the customer's KYC has been suspended by @TRAI and the sim card will be blocked within 24 hrs❓#PIBFactCheck ❌ Beware! This Notice is #Fake. ✅ @BSNLCorporate never sends any such notices.✅ Do not… pic.twitter.com/aGzW1fxa77 — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 7, 2026 कैसे किया जा रहा है लोगों को टारगेट? आमतौर पर स्कैमर इस तरह के नोटिस भेजकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं. इनमें कुछ घंटों या दिनों की डेडलाइन होती है, ताकि लोग हड़बड़ी में आकर बिना ज्यादा ध्यान दिए नोटिस पर लिखें नंबरों या ईमेल आईडी से संपर्क कर लें. जब भी कोई इन नंबरों पर संपर्क करता है तो स्कैमर उससे पर्सनल डिटेल्स पूछते हैं और OTP पता करने की कोशिश करते हैं. अगर कोई अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP शेयर कर देता है तो उसके खाते में सेव सारी रकम मिनटों में उड़ जाती है. ऐसे स्कैम से कैसे करें बचाव? अनजान लोगों से आए मैसेज और ईमेल को ओपन न करें. न ही इनमें दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करें. सोशल मीडिया, मैसेज, ईमेल या कॉल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP आदि शेयर न करें. अगर कोई बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर बात करता है तो संबंधित बैंक या विभाग ने कंफर्म जरूर करें. अपने फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें. ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया की लत हो जाएगी दूर, बस करने होंगे ये एकदम आसान काम
    Click here to Read more
    Prev Article
    Air Cooler Vs Portable AC: 24 घंटे चलने पर कौन खाता है ज्यादा बिजली, जानिए पूरा जोड़-गणित
    Next Article
    AI का दौर शुरू! भारत के राज्यों में बन रहे AI मंत्री, आखिर क्या बदलने वाला है?

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment