चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत और सुंदर ने फिफ्टी लगाई; अफगानिस्तान के सलीम को 6 विकेट
12 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। भारत ने रविवार को दूसरे सत्र में पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में अफगानिस्तान ने बिना नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। अब्दुल मलिक और सेदीकुल्लाह अटल क्रीज पर हैं। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 52 और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने 28, यशस्वी जायसवाल ने 24 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट लिए। जियाउर रहमान और हश्मतुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड गिल और पंत में 169 रन की साझेदारी टीम इंडिया ने दूसरे दिन 368/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। गिल आउट, फैंस मायूस; मैदान के बाहर का माहौल न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
Click here to Read more
.jpeg)

.png)