Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    CUET UG 2026 आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपने उत्तर और दर्ज करें आपत्ति

    11 hours ago

    1

    0

    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है.अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनके कितने अंक आ सकते हैं. इसके साथ ही NTA ने छात्रों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है. जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. जारी हुई CUET UG 2026 की आंसर कीNTA ने 9 जून 2026 को CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी की है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पांस शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे छात्रों को रिजल्ट आने से पहले अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी. मई और जून में आयोजित हुई थी परीक्षाCUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. वहीं कुछ अभ्यर्थियों के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा 6 और 7 जून को आयोजित की गई थी.परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब जारी कर दी गई है.छात्रों को 11 जून तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौकाप्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है. यदि किसी छात्र को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वह संबंधित प्रश्न पर ऑनलाइन 11 जून तक आपत्ति दर्ज कर सकता है. NTA द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी. यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो फाइनल आंसर की में संशोधन किया जाएगा. CUET स्कोर से मिलता है विश्वविद्यालयों में एडमिशनCUET UG परीक्षा देश के केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.इस परीक्षा के माध्यम से छात्र अपनी पसंद के विश्वविद्यालय और कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं. इस साल भी कई प्रमुख विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन देंगे.यह भी पढ़ें - हमदर्द इंस्टीट्यूट को मिली बड़ी राहत, 150 MBBS और 49 PG सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ रिजल्ट का इंतजारAnswer Key जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर CUET UG 2026 के रिजल्ट पर है. NTA ने अभी रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आपत्तियों के निपटारे के बाद जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. ऐसे करें CUET UG 2026 Answer Key चेक सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. होम पेज पर दिखाई दे रहे “CUET UG 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें. अब अपना Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें. स्क्रीन पर दिया गया Security Pin भरें और Login बटन पर क्लिक करें. लॉगिन करने के बाद आपकी Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें.यह भी पढ़ें - राजस्थान में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ीं
    Click here to Read more
    Prev Article
    SBI Recruitment: एसबीआई में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि
    Next Article
    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वरुण की फिल्म, मंगल को छापे इतने करोड़

    Related शिक्षा Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment