Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एक्ट्रेस ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ:दिल्ली AIIMS की टीम 3 बॉक्स में सैंपल लेकर निकली; मौत के 12 दिन बाद आज अंतिम संस्कार होगा

    3 weeks ago

    1

    0

    भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का रविवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम करीब 3 घंटे चला। इसके बाद दिल्ली AIIMS की टीम 3 बॉक्स में सैंपल्स लेकर रवाना हो गई। वहीं अब अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। अर्थी सजने से पहले ट्विशा की मां रो पड़ीं। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद भदभदा श्मशान घाट में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहन स्वाति शर्मा ने कहा- ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे। वहीं पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- केस जल्द CBI को ट्रांसफर किया जाए। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है। पति 7 दिन की रिमांड पर, कहा- शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे इधर, आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल भोपाल पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर है। दो घंटे पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे। 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने कहा था कि वह दिल्ली स्थित अपने घर जाना चाहती है। घरेलू जिंदगी नहीं जी सकती। उसी शाम वह फ्लाइट से दिल्ली और फिर नोएडा स्थित घर पहुंच गई। समर्थ ने बताया कि काफी समझाने के बाद 23 अप्रैल को ट्विशा अपनी मां, भाई के साथ भोपाल लौटी। समर्थ ने बताया कि उसने 24 अप्रैल को बेंगलुरु जाने के टिकट पहले से बुक कर रखे थे। शुरुआत में ट्विशा इसके लिए तैयार थी। बाद में उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। कहा कि वह अपने भाई के पास नसीराबाद, अजमेर जाना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। 24 अप्रैल को भाई के पास अजमेर गई थी ट्विशा समर्थ के मुताबिक, ट्विशा ने कहा था कि जब आप बेंगलुरु से लौट आओ तो मुझे बता देना। मैं वापस आ जाऊंगी। उसने बताया कि इस मामले की जानकारी मां गिरिबाला सिंह, ट्विशा की मां व भाई को भी दी थी। बातचीत के दौरान समर्थ ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ट्विशा के स्वभाव में अचानक बदलाव आ रहा था। परिजन ने इसे सामान्य वैवाहिक विवाद मानते हुए समझौते की सलाह दी। समर्थ ने यह भी कहा कि इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास बनी रही। ट्विशा अक्सर कहती थी कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी है। घरेलू जिंदगी उसके लिए नहीं है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि आरोपी खुद को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा है। पुलिस अब उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है। समर्थ ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को ट्विशा ट्रेन से अपने भाई के पास अजमेर चली गई थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि ट्विशा केवल एक दिन अजमेर में रुकी और वहां से दिल्ली चली गई। समर्थ के बेंगलुरु से लौटने के बाद ट्विशा 30 अप्रैल को वापस भोपाल आ गई थी। पार्लर से लौटने के बाद ट्विशा-समर्थ ने साथ में की थी वॉक समर्थ ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम करीब 6 बजे ट्विशा पार्लर से घर लौटी। इसके बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक दोनों ने घर के सामने स्थित पार्क में वॉक की। घर लौटने के बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। कुछ देर घर के बाहर बैठे रहे। करीब 20-25 मिनट बाद दोनों रात लगभग 8:30 बजे कमरे में गए और टीवी देखने लगे। समर्थ के अनुसार, करीब आधा घंटे बाद ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई, जहां वह अपने माता-पिता से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान थकान के कारण मुझे नींद आ गई। कुछ देर बाद मां गिरिबाला सिंह ने फोन कर बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही। कॉल भी रिसीव नहीं कर रही। मां का फोन आया, कहा- ट्विशा परेशान है और रो रही है समर्थ ने बताया कि इसी बीच ट्विशा की मां का भी फोन आया। उन्होंने कहा कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी, इसलिए उसे जाकर देख लें। इस पर समर्थ ने अपनी मां से कहा कि वह संभवतः बात करने के लिए छत पर गई होगी, वहां जाकर देख लें। मां जब छत पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि ट्विशा ने एक्सरसाइज में इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक बेल्ट से फांसी लगा ली है। शोर सुनकर मैं भी वहां पहुंचा। मैंने ट्विशा को नीचे से सहारा देकर ऊपर उठाया, जबकि मां ने पास रखे पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद फंदा हटाकर उसे पलंग पर लिटाया समर्थ के मुताबिक, ट्विशा की लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच, वजन लगभग 80 किलो था। काफी प्रयास के बाद फंदा हटाकर उसे पलंग पर लिटाया गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली मौसी के बेटों को बुलाया गया। मैंने ट्विशा को सीपीआर भी दिया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद तीन लोगों की मदद से ट्विशा को नीचे लाकर कार से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। समर्थ ने पीने के लिए मांगा पैक्ड वॉटर, नहीं मिला पुलिस हिरासत में समर्थ ने पीने के लिए पैक्ड वॉटर मांगा, लेकिन पुलिस ने उसकी मांग पूरी नहीं की। इसके बाद उसे थाने का सामान्य पानी दिया गया। समर्थ ने कटारा हिल्स थाने में रात बिताई, जहां कूलर की कोई व्यवस्था नहीं थी। गर्मी के कारण उसकी रात बेचैनी और करवटें बदलते हुए गुजरी। बता दें 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायका पक्ष पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। अब जानिए इस केस में 48 घंटे में क्या-क्या हुआ समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड 22 मई को काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने वकील समर्थ सिंह की वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इसके आदेश दिए। ससुराल पक्ष ने शव सौंपने की मांग की मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ससुराल पक्ष यानी समर्थ सिंह की ओर से हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए ट्विशा शर्मा का शव पति को सौंपने की मांग की गई। हालांकि, कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने भोपाल कोर्ट से जमानत आदेश की कॉपी भी तलब की है। वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सैनी ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। दूसरी ओर हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है। ट्विशा के पिता ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। 22 मई- दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जांच की सहमति दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया था। वकील बोले- समर्थ की जमानत याचिका हमने वापस ले ली समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने जबलपुर में कहा- कोर्ट के सामने ट्विशा के मामले में चार केस एक साथ लगे हुए थे। एक समर्थ की अग्रिम जमानत का आवेदन था। दूसरा ट्विशा के पिता की तरफ से दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए रिट याचिका थी। दो बेल कैंसलेशन याचिका लगी थी, जो गिरिबाला की जमानत के खिलाफ थी। उन्होंने बताया- कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 25 मई को दोपहर 2:30 बजे होगी। उनको कोर्ट के सामने जवाब देना है। समर्थ की याचिका हमने वापस ले ली है। रिटायर्ड जज की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने कहा- हाईकोर्ट के सामने तीन प्रकार के मामले पेश किए गए। पहला मामला राज्य सरकार की ओर से दायर उस आवेदन से संबंधित था, जिसमें भोपाल जिला अदालत द्वारा गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। मेहता ने कहा कि सशर्त अग्रिम जमानत के कारण अभियोजन पक्ष को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे साक्ष्यों पर असर पड़ सकता है। कोर्ट ने राज्य सरकार को संबंधित पक्षों को नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया है। भोपाल कोर्ट में समर्थ को पेश किया गया, चेहरे पर शिकन तक नहीं शनिवार को समर्थ सिंह को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। वहीं, ट्विशा के परिजन की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। हालांकि समर्थ की ओर से स्वयं पासपोर्ट सरेंडर करने की बात कोर्ट में कही गई। समर्थ के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। उसके विदेश भागने की आशंका थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे पुलिस समर्थ को जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर फोर्स तैनात रही। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया। मीडिया से बचाने पुलिस की टीम उसे डेढ़ घंटे तक घुमाती रही। अब जानिए आगे क्या होगा रविवार को एम्स भोपाल में ट्विशा का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, परिजन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अंतिम संस्कार भोपाल में होगा या दिल्ली में। उनका कहना है कि दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की प्रक्रिया और अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा। समर्थ से रिमांड के दौरान पूछताछ होगी, स्पॉट पर ले जाएंगे समर्थ से घटना के दिन से लेकर फरारी तक की कहानी पुलिस पता कर रही है। स्पॉट पर उसके साथ ले जाया जाएगा और उस दिन हुए घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जाएगा। गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने पर सोमवार को सुनवाई रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करने के आवेदन पर सोमवार को भोपाल जिला न्यायालय में सुनवाई की जाएगी। जमानत निरस्त होने के बाद उनकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है। इसी के साथ उन्हें कन्ज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से भी हटाए जाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें… ट्विशा के गले में फांसी के फंदे के 2 निशान: दोबारा पोस्टमॉर्टम से मिलेंगे 5 सवालों के जवाब फिल्म अभिनेत्री ट्विशा की मौत की जांच में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर मिले दो निशानों के बाद आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन का दावा है कि दोनों निशान ओवरलैप कर रहे हैं। इसे सामान्य फांसी के मामलों से अलग माना जा रहा है। परिजन ने सवाल उठाया कि कथित फंदे को न तुरंत जब्त किया गया और न डॉक्टरों को सौंपा गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia uses hypersonic Oreshnik missile in deadly strike on Ukraine; all about Putin's lethal weapon
    Next Article
    Taylor-Travis' cutest moments from their NBA game date night

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment