Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एमपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46°C के पार:बांदा सबसे गर्म, 47.6°C पारा; अगले 6 दिन भीषण गर्मी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

    2 weeks ago

    1

    0

    देश में भीषण गर्मी होने लगी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से ऊपर दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया। प्रयागराज में 46.8°C, पंजाब के भटिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, अमरावती में 46.4°C, अकोला में 46.3°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2°C, श्रीगंगागर में 46.1°C, बीकानेर में 46°C पारा रहा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज से 24 मई तक देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी में झुलसेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में लू का प्रकोप रहेगा। औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। इसका कारण जो मौसम प्रणालियां पहले कई हिस्सों में अच्छी बारिश करा रही थीं, वो अब कमजोर हो गई हैं। एजेंसी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में लू का अलर्ट जारी किया है। UP में अधिकारियों के अलर्ट रहने के निर्देश मध्यप्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। खजुराहो में पारा 46.8°C, उज्जैन में 45.4°C, खंडवा में 45.1°C दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 44°C रहा। तेज धूप के कारण कई जगह सड़कों का डामर पिघल गया। यूपी के सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा। सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड में बारिश झारखंड के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश जारी है। सोमवार को रांची और गुमला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 मई: 21 मई: देशभर में मौसम की तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ग्लैमर से ज्यादा रोल की गरिमा जरूरी', 'सिस्टम' को लेकर ज्योतिका का खुलासा, फीमेल डायरेक्टर को लेकर कही बड़ी बात
    Next Article
    मैं नहीं डरता और न ही मैं झुकूंगा, बांग्लादेश की पार्टी जमात का नाम ले बोले CM शुभेंदु अधिकारी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment