Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत:लैंडिंग के दौरान आग लगी, दो हिस्सों में टूटा; असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसे के 3 फोटोज… मैप से समझिए हादसा कहां हुआ… AN-32 कार्गो प्लेन पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी उतरने में सक्षम भारतीय वायु सेना के पास लगभग 100 एंटोनोव AN-32 टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमानों का बेड़ा है। हालांकि IAF ने शुरू में सोवियत मूल के ऐसे 125 प्लेन खरीदे थे, लेकिन अब एक्टिव-ड्यूटी प्लेन की संख्या लगभग 100 रह गई है। AN-32 ने 1980 से IAF की मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट क्षमताओं की रीढ़ के तौर पर काम किया है। गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान इसकी मजबूती के कारण इसे काफी अहम माना जाता है। जनवरी से जून तक वायुसेना के विमानों से जुड़े हादसे -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… असम सुखोई फाइटर प्लेन क्रैश में शहीद पायलट गुरुग्राम का: शादी की तैयारी में लगा था परिवार, मंगेतर भी पायलट; पिता सेना से रिटायर्ड असम में इंडियन एयरफोर्स के फाइटर प्लेन सुखोई के क्रैश हादसे में गुरुग्राम के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ शहीद हो गए। अनुज मूल रूप से रोहतक के ककराना के रहने वाले थे। एक रिश्तेदार के मुताबिक अनुज की शादी तय हो गई थी। उनकी मंगेतर भी पायलट थीं, दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्केट से ग्रीन चिली सॉस लाने का छोड़ें झंझट, बस 15 मिनट में घर पर बना लें, चाइनीज से लेकर समोसे, पकोड़े खाने का लें मजा
    Next Article
    Kal Ka Rashifal 14 June 2026: रविवार को वृषभ राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर, इन 4 राशियों के बिजनेस में होगी धनवर्षा, खुलेंगे नई फ्रेंचाइजी के रास्ते!

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment