Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एयरफोर्स विमान क्रैश-बेटे की डेड बॉडी से लिपटकर रोई मां:गयाजी में थोड़ी देर में होगा शहीद शुभम का अंतिम संस्कार; अग्निवीर दानिश को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

    17 hours ago

    1

    0

    असम के जोरहाट रौरिया इंडियन एयरबेस पर हुए वायुसेना के विमान क्रैश में भोजपुर के दानिश आलम और जहानाबाद के शुभम कुमार शहीद हो गए। शहीद दानिश अग्निवीर थे। रविवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुपुर्द-ए-खाक से पहले भावुक पिता ने अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी। वहीं पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद शहीद की मां ने कहा- एकबार मुझे मेरे बेटे को देखने दो। इस दौरान गांव के लोग ‘शहीद दानिश अमर रहे’ के नारे लगाते रहे। इधर, शहीद जहानाबाद के शुभम का भी पार्थिव शरीर रविवार शाम पैतृक गांव पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद शहीद शुभम कुमार मां अपने बेटे की बॉडी से लिपटकर रोने लगी। इस दौरान शहीद शुभम अमर रहे के नारे लगते रहे। शहीद लेफ्टिनेंट शुभम का अंतिम संस्कार गयाजी में होगा। डेडबॉडी गयाजी पहुंच गई है। परिवार-रिश्तेदार और एयरफोर्स के अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं। देर रात करीब 10 बजे तक शुभम पंचतत्व में विलीन होंगे। शुभम के अंतिम संस्कार में शामिल होने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी पहुंचे हैं। शहीद की मां का कहना है कि शुभम की अगले साल शादी होने वाली थी। वहीं नाना ने कहा- ‘मेरे नाती की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है।’ शहीद दानिश के सुपुर्द-ए-खाक की कुछ तस्वीरें शहीद शुभम की मां बोली- पता होता तो वापस ड्यूटी पर जाने नहीं देती शहीद शुभम कुमार की मां पूनम देवी ने बताया, "शनिवार सुबह करीब 6 बजे बेटे का फोन आया था। उसने वीडियो कॉल पर कहा था, 'मम्मी, हम मिशन पर जा रहे हैं। आप ठीक से रहिएगा और अपना ध्यान रखिएगा।' 29 मई को वह घर से ड्यूटी पर गया था। हमें नहीं पता था कि मेरा बेटा आखिरी बार घर से जा रहा है और फिर कभी लौटकर नहीं आएगा। अगर यह पता होता तो मैं उसे जाने नहीं देती।" शहीद शुभम की मां कहती हैं कि उसकी शादी पहले दिसंबर में तय थी, लेकिन दादी के निधन के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। हम लोगों ने सोचा था कि होली के बाद उसकी शादी करवा देंगे, लेकिन उससे पहले ही मेरा बेटा हमें छोड़कर चला गया। शहीद शुभम के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें… ग्राफिक के जरिए जानिए कैसे एयरफोर्स का विमान क्रैश --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शहीद जवान दानिश आलम और शुभम कुमार के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ભારત સામે પાકિસ્તાનની હાલત ખરાબ:ઈન્ડિયાએ પાંચમી વિકેટ ઝડપી મળી, દીપ્તિએ 2 વિકેટ લીધા પછી ડાયરેક્ટ હીટથી રનઆઉટ કર્યો; સ્કોર 79/5
    Next Article
    विमेंस वर्ल्डकप- पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा:स्कोर-79/5; शेफाली ने कप्तान फातिमा को आउट किया; भारत ने 171 रन का टारगेट दिया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment