Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फिल्म देखने के बाद खूब हंसीं आयुष्मान खुराना की मां, अभिनेता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    4 weeks ago

    1

    0

    एक्टेर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मुदस्सर अजीज द्वारा डायरेक्टर एक बेहतरीन् कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में रोमांस, गलतफहमियों और हंसी-मजाक का एक अनोखा मिश्रण दिखाया गया है. शुक्रवार को एक्टर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उनकी मां को यह फिल्म काफी पसंद आई है और फिल्म देखने के बाद काफी सालों बाद खुलकर हंसी हैं. ये भी पढ़ें: मेरा काम बोलेगा, लफ्ज नहीं...', गोविंदा ने नेगेटिव कैंपेन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी View this post on Instagram A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) क्यों आयुष्मान की ‘मां’ ने फिल्म की तारीफ? आयुष्मान ने मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'मां ने आशीर्वाद दे दिया. कहती हैं कि तेरी फिल्म बहुत अच्छी है. कह रही थीं अगर पापा होते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता. फिल्म देखने के बाद वो बहुत समय बाद दिल खोलकर हंसी. 'पति पत्नी और वो दो.' फैंस और सितारों ने दिया अच्छा रिएक्शन! आयुष्मान की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है. उनके फैंस समेत करीबी दोस्त और परिवारवालों ने कमेंट सेक्शन पर जमकर फीडबैक दी. एक्टर रवि दुबे, नकुल मेहता, नील नितिन मुकेश, एक्ट्रेस शरवरी वाघ, भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने खुद कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ फीडबैक दी. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे एक शानदार फैमिली एंटरटेनर के रूप में अच्छी फीडबैक मिल रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलती है. फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी अजीज मुदस्सर द्वारा निर्देशित फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी मुख्य किरदार में हैं. ये फिल्म प्रयागराज शहर की कहानी पर बनी है, जिसमें रोमांस और गलतफहमियों के साथ भरपूर कॉमेडी दिखाई गई है. ये भी पढ़ें: शुक्रवार को जबरदस्त एंटरटेनमेंट, थिएटर से ओटीटी तक रिलीज हुई ये 10 धांसू फिल्में-सीरीज View this post on Instagram A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) फिल्म 'पति पत्नि और वो दो' का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है. ये 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है. पहली फिल्म में कानपुर के इंजीनियर चिंटू त्यागी की मजेदार कहानी दिखाई गई थी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जंजीर’ के अमिताभ बच्चन से ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के रणदीप हुड्डा तक, पर्दे पर पूरी तरह बदल गया पुलिस अफसरों का स्वैग
    Next Article
    Alienware 15 से लेकर AI लैपटॉप तक, Dell का बड़ा धमाका, कौन सा खरीदना रहेगा सही

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment