Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट पंजाबी अंडा करी, जानें आसान रेसिपी

    2 weeks ago

    1

    0

    Egg Curry Recipe : अगर आप अंडा करी खाने के शौकीन हैं, तो घर पर भी होटल जैसी स्वादिष्ट पंजाबी अंडा करी आसानी से बना सकते हैं. आगरा की फूड मेकर बबिता के अनुसार, इसे बनाने के लिए ज्यादा महंगे मसालों की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, दही और कुछ खड़े मसालों से यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती है. सबसे पहले अंडों को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद उनमें हल्के छेद करें ताकि मसाले अंदर तक जा सकें. फिर अंडों पर नमक, हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च लगाकर हल्का फ्राई कर लें. अब ग्रेवी तैयार करें. इसके लिए तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा, तेजपत्ता, इलायची, लौंग और काली मिर्च डालें. फिर प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और कसूरी मेथी मिलाएं. मसाले पकने के बाद अंडे डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं. आखिर में हरा धनिया और थोड़ा गरम मसाला डालें. आपकी स्वादिष्ट पंजाबी अंडा करी तैयार है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ajab-Gajab: दिमाग है या सुपर कंप्यूटर! देवघर के 10 वर्षीय अंश बने कैलकुलेटर बॉय, सेकंडों में हल करते जटिल गणित
    Next Article
    गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों से जल्दी होमवर्क करवाना चाहते हैं? तो पेरेंट्स अपनाएं ये 4 आसान ट्रिक्स

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment