आजकल की बिगड़ती दिनचर्या, गलत खान-पान और केमिकल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण शुगर की बीमारी अधिकांश लोगों को होने लगी है. यह युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. यह बीमारी अंदर ही अंदर शरीर को खोखला कर देती है. सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुसारॉ जब शरीर में इंसुलिन हार्मोन का बनना कम या बंद हो जाता है, तब ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. इसके अलावा अनुवांशिकता और खराब लाइफस्टाइल भी इसके मुख्य कारण हैं. डायबिटीज बीमारी के लिए घरेलू इलाज बेहद कारगर है. इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इस वीडियो में आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज से मुक्ति पाने वाले घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से जानेंगे.
Click here to Read more
.png)