Ground Report: मानसून सिर पर, लेकिन पाली के 100 बांध अब भी अधूरे! क्या बारिश से पहले बढ़ सकती है बड़ी चिंता?
4 hours from now
Pali Dam Ground Report : राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले पाली जिले के बांधों की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली बन गई है. जिले के 100 छोटे-बड़े बांधों पर होने वाले जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं, क्योंकि इसके लिए मांगा गया बजट अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है. जल संसाधन विभाग के अनुसार ऑइलिंग-ग्रीसिंग, झाड़ियों की सफाई, ओवरफ्लो सिस्टम की मरम्मत और गेटों की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य मानसून से पहले पूरे किए जाने थे. भारी बारिश की स्थिति में यही व्यवस्थाएं बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाव में अहम भूमिका निभाती हैं. विभाग ने विभिन्न सब-डिवीजनों के लिए 36 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय मांग भेजी है, लेकिन स्वीकृति का इंतजार जारी है. इस बीच प्रशासन ने आपातकालीन संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रमुख बांधों और फ्लड सेल में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
Click here to Read more
.png)