Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Guru Shukra Yuti Yog 2026: 10 जून से बनेगी गुरु-शुक्र युति, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं धन, सफलता और खुशियों के संकेत

    6 hours ago

    1

    0

    Guru Shukra Yuti Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति योग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब दो प्रभावशाली ग्रह एक ही डिग्री पर या लगभग शून्य डिग्री कोण पर आ जाते हैं, तब एक विशेष योग का निर्माण होता है. 10 जून से गुरु (बृहस्पति)(Jupiter) और शुक्र(Venus) की युति योग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ज्यादा शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग कई राशियों के जीवन में अच्छे पॉजिटिव बदलाव ला सकता है, लेकिन खास रूप से चार राशियों को इसका अधिक लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कि गुरु-शुक्र युति योग किन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है और जीवन के किन क्षेत्रों में इन राशियों को लाभ मिल सकता है. मेष राशि: रुके हुए काम होंगे पूरे, स्वास्थ्य में सुधार के संकेत गुरु और शुक्र की युति योग मेष राशि के लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है. कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी. स्वास्थ्य के विषय में भी राहत मिलने के संकेत दिख रहें हैं. यदि आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या या तनाव से जूझ रहे हैं, तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा संपत्ति, भूमि या निवेश से जुड़े मामलों में कोई बड़ा निर्णय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में जाती दिखाई दे सकती हैं. कर्क राशि: आर्थिक दबाव होगा कम, परिवार में बढ़ेगी खुशहाली कर्क राशि के लोगों के लिए यह युति योग आर्थिक दृष्टि से राहत देने वाला साबित हो सकता है. अगर पिछले कुछ समय से धन संबंधी परेशानियां चल रही थीं, तो अब स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं. आय के नए रास्ते बनने या रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन रही है. परिवार में सुख-शांति और पॉजिटिव माहौल देखने को मिलेगा. घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा. रिश्तों में जो दूरी या गलतफहमियां बनी हुई थीं, वे दूर हो सकती हैं. लगातार मिलने वाली अच्छी खबरें आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकती हैं. यह भी पढ़े- Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर पानी से जुड़ी ये 1 गलती पड़ सकती है भारी! जानें जलदान, वास्तु और ईशान कोण का महत्व तुला राशि: विरोधियों की सच्चाई आएगी सामने, धन लाभ के योग तुला राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र की युति योग कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं. इस दौरान आपके गुप्त विरोधी या पीठ पीछे बुराई करने वाले लोग बेनकाब हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा है. पुराने मित्रों से मुलाकात होने या रिश्तों में सुधार आने के योग भी बन रहे हैं. अगर किसी करीबी व्यक्ति से संबंधों में खटास थी, तो उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. कुंभ राशि: परिवार से मिलेगा सुख, भविष्य की चिंताओं से मिलेगी राहत कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय पॉजिटिव रिजल्ट देने वाला माना जा रहा है. हालांकि जल्दबाजी और गलत निर्णयों से बचना जरूरी रहेगा आपके लिए. अगर आप वर्तमान समय पर ध्यान दे और बेमतलब की चिंताओं से दूर रहते हैं, तो कई अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घरेलू वातावरण सुखद रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है. संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. इसके अलावा किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी का योग भी बन सकता है. क्यों खास मानी जाती है गुरु और शुक्र की युति? गुरु और शुक्र दोनों को बहुत प्रभावशाली एवं शुभ ग्रह माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य, धर्म और विस्तार का मुख्य कारण माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, वैभव, कला और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ युति योग बनाते हैं, तो इसे शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय संयोग माना जाता है. तो जीवन में पॉजिटिव एनर्जी, आर्थिक प्रगति और संबंधों में मधुरता बढ़ने की संभावना मानी जाती है. यह भी पढ़े- Astrology: गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को करें ये काम, मिल सकते हैं शुभ फल यह भी पढ़े- Mahabharat: बुद्धिमानी और धैर्य से जीती गई सबसे बड़ी लड़ाई, लाक्षागृह से पांडवों के बच निकलने की कथा Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarot Rashifal 12 June 2026: सिंह राशि वालों को वापस मिलेगा रुका हुआ पैसा, मकर के लिए बन रहे हैं बंपर आर्थिक लाभ के योग, जानें टैरो राशिफल
    Next Article
    Kal Ka Rashifal 12 June 2026: वृश्चिक राशि के स्टार्टअप को मिलेंगे बड़े इन्वेस्टर्स, तो तुला राशि के जातकों की इंटरनेशनल मार्केट में होगी बड़ी डील!

    Related ज्योतिष Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment