Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    होंडा की नई अपडेटेड सिटी लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹12 लाख:कार में ADAS और नए फीचर्स, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्चूस से होगा मुकाबला

    3 weeks ago

    1

    0

    होंडा कार्स इंडिया ने आखिरकार भारत में अपनी पॉपुलर सेडान कार सिटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इस कार के लुक और फीचर्स में कई जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि बाजार में मिल रही कड़ी टक्कर के बीच इसे बिल्कुल फ्रेश लुक दिया जा सके। बाहर से कितनी बदली कार: रिवाइज्ड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स डिजाइन की बात करें तो होंडा ने कार के लुक को पहले से थोड़ा और शार्प बनाया है। इसके फ्रंट में रिवाइज्ड ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के LED लाइटिंग एलिमेंट्स में भी बदलाव किया गया है, जिससे इसका लुक काफी क्लीन नजर आता है। हालांकि, कंपनी ने इसके पुराने सिग्नेचर लुक को बरकरार रखा है। केबिन और फीचर्स: टचस्क्रीन और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी कार के अंदर का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन फीचर्स की लिस्ट में नए अपडेट्स जोड़े गए हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई होंडा सिटी की वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतें सुरक्षा में क्या है खास: होंडा सेंसिंग सुइट के साथ ADAS कार को सुरक्षित बनाने के लिए होंडा ने अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) पैकेज पर खास जोर दिया है। नई अपडेटेड सिटी में ग्राहकों को पहले की तरह 'होंडा सेंसिंग सुइट' का सपोर्ट मिलता रहेगा, जो सफर के दौरान सेफ्टी को बेहतर बनाता है। इंजन और गियरबॉक्स: पुराना 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ही मिलेगा मैकेनिकल तौर पर कार में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। अपडेटेड सिटी में पुराना ही 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन मैनुअल (MT) और CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन्स के साथ आता है। कंपनी ने इस बार पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे साफ है कि उनका पूरा फोकस कार के लुक और अपील को बढ़ाने पर था। इन गाड़ियों से होगा सीधा मुकाबला: वरना और स्लाविया को टक्कर मिडसाइज सेडान सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें रिफ्रेश्ड फ्रंट-एंड स्टाइलिंग, नए अलॉय व्हील्स और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस अपडेटेड होंडा सिटी का सीधा मुकाबला हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्चूस और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bobby Deolની એક જ નામ વાળી 2 ફિલ્મો, એકે બનાવ્યો સ્ટાર, બીજી થઈ સુપરફ્લોપ!
    Next Article
    H-1B Visa Deadline: Indian Professionals Scramble for Jobs Amid Fresh US Tech Layoffs

    Related ऑटोमोबाइल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment