Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    होर्मुज के पास मिसाइल अटैक, ऑयल टैंकर में आग लगी:एक की मौत, दो लापता; भारतीय एंबेसी बोली- हालात पर हमारी नजर

    15 hours ago

    1

    0

    होर्मुज स्ट्रेट के पास मिसाइल हमले से एक ऑयल टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चालक दल के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद लोकल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन जारी हैं। यह टैंकर ओमान के सोहार बंदरगाह से करीब 37 किलोमीटर दूर समुद्र में मौजूद था। इस बीच मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उसे ओमान तट के पास जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिल गई है। दूतावास पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। जल्द ही इस मामले में नई जानकारी साझा की जाएगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर ईरान ने गिराया था, जबकि तेहरान ने हर हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। 2. ट्रम्प बोले- 2 हफ्ते में ईरान पर ‘पूरी जीत’ का ऐलान करेंगे: रिपब्लिकन रैली में ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बनाए हुए है और अगले दो हफ्तों में "टोटल विक्ट्री" घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी। 3. इजराइल की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला: इजराइली सेना प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि हालिया ऑपरेशन सिर्फ शुरुआत थी। जरूरत पड़ने पर इजराइल ईरान पर और बड़े हमले करने के लिए तैयार है। 4. ट्रम्प-नेतन्याहू के रिश्तों में बढ़ी दूरी: ईरान-इजराइल तनाव के बीच ट्रम्प ने नेतन्याहू को चेताया कि संघर्ष बढ़ाने पर इजराइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। 5. होर्मुज के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश: AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्र में गिर गया। दोनों पायलट सुरक्षित बचा लिए गए। अमेरिकी सेना ने पहली बार समुद्र में ड्रोन बोट का इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे की जांच जारी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ben Stokes, Gus Atkinson punished for nightclub row, England name interim captain for 2nd New Zealand Test
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:इजराइल में नेतन्याहू फिर PM पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, पार्टी बोली- ईश्वर ने चाहा तो जीतेंगे

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment