होर्मुज संकट के चलते देश में क्या हो गई खाद की कमी? सरकार ने बताया अभी क्या हैं हालात
4 hours from now
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई चेन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है. खरीफ 2026 सीजन के लिए देश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सरकार का दावा है कि फिलहाल खाद की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है. जरूरत के मुकाबले आधे से ज्यादा स्टॉक पहले ही जमा किया जा चुका है, जबकि आयात और घरेलू उत्पादन दोनों मोर्चों पर तैयारी जारी है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसानों का रुझान जैविक खाद की तरफ भी तेजी से बढ़ा है. पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में ऑर्गेनिक खाद की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. सरकार का कहना है कि समय रहते की गई तैयारी और लगातार हो रहे आयात की वजह से खरीफ सीजन में सप्लाई पर कोई दबाव नहीं आने दिया जाएगा.
Click here to Read more
