Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', सीएम नायब सैनी ने किया ऐलान

    7 minutes ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर खूब चर्चा में हैं. 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म देश के ऐसे अनसंग लोगों पर हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में भी बहादुरी का काम किया. रिलीज के बाद से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं. इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने फिल्म को बड़ी राहत दी है, जिससे कंगना रनौत भी बेहद खुश हैं. सीएम ने टैक्स फ्री का किया ऐलान हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा, 'भारत भाग्य विधाता एक प्रेरणा देने वाली फिल्म है, जिसे सभी को देखना चाहिए. ऐसी फिल्में हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराती हैं. 26/11 आतंकी हमले का दर्द पूरे देश ने महसूस किया था. आज भारत राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा मजबूत है.' इसके अलावा फिल्म की कहानी को देख उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें. #WATCH | ​A special screening of actor and BJP MP Kangana Ranaut's film 'Bharat Bhagya Vidhata' is being held in Chandigarh this evening. Haryana Chief Minister Nayab Saini arrived to watch the special screening of the film.Kangana Ranaut, welcomed Chief Minister Nayab Saini… pic.twitter.com/JQJBNAsDuq — ANI (@ANI) June 13, 2026 ये भी पढ़ें: Box Office: 2026 की सस्ते बजट की फिल्म, जिसने 10 करोड़ में कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट कंगना ने जताया आभार वहीं कंगना ने भी हरियाणा सरकार और सीएम नायब सैनी को धन्यवाद देते हुए कहा, 'फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से ये ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी.' साथ ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे नायकों को समर्पित है, जो बिना किसी पहचान या चर्चा के समाज और देश की सेवा करते हैं.' साथ ही उन्होंने सीएम नायब सैनी का दिल से आभार व्यक्त किया. View this post on Instagram A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) फिल्म के बारे में बता दें कि चंडीगढ़ में हुए इस स्क्रीनिंग में कई डॉक्टरों, मेडिकल कर्मचारियों और समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वहीं इससे पहले दिल्ली में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. वहीं बात करें फिल्म की, तो इसे मनोज तापड़िया ने निर्देशित किया हैं. फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कामा हॉस्पिटल की नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी. कंगना भी फिल्म में नर्स की भूमिका में दिखी, जिनकी एक्टिंग बहुत शानदार और सच्ची हैं. कंगना के अलावा गिरिजा ओ और अमी ये भी पढ़ें: 'रब ने बना दी जोड़ी...', रश्मिका मंदाना-विजय के बीच दिखी गजब बॉन्डिंग, एक्ट्रेस ने यूं लुटाया प्यार
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Very impressive': Former India cricketer weighs in on Gurnoor Brar's debut after win in 1st AFG ODI
    Next Article
    Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment