Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:पूरा एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर; 4 दिन में तीसरी घटना

    4 weeks ago

    1

    0

    हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार को लैंड होने वाली नीदरलैंड से आ रही कुआलालंपुर एयरवेज की एक फ्लाइट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पूरा एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर है। मेल में दावा किया गया कि प्लेन में बम है, जो कभी भी फट सकता है। हालांकि फ्लाइट सुरक्षित हैदराबाद पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार शाम 6:30 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी का एक ईमेल मिला था। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट की जांच हुई थी। इसमें कहा गया था कि मलेशिया से हैदराबाद आने वाली एयरएशिया की एक फ्लाइट को उसके पहुंचने से पहले ही बम से उड़ा दिया जाएगा। 4 दिन में तीसरी धमकी गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट को लेकर भी एसी ही धमकी दी गई थी। यानी ये 4 दिन में तीसरी धमकी है। जिसके बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनवरी में भी बम धमाके की धमकी मिली थी। ये धमकी शारजाह से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1422 के लिए थी। एयरपोर्ट कस्टमर सपोर्ट पर दोपहर 2 बजे ईमेल आया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। बम की धमकी से जुड़ी 3 घटनाएं 12 नवंबर 2025- मुंबई-वाराणसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी 12 नवंबर को मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तत्काल फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें.. 19 सितंबर- मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट को बम की धमकी मिली 19 सितंबर को इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को बम की धमकी मिली थी। ये धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी पर लिखी थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें... 12 जून- एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग 12 जून को थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। पूरी खबर पढ़ें... बम की धमकी के बाद का प्रोटोकॉल समझें... विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च हो जाते हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; कोई विस्फोटक बरामद नहीं कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 को मंगलवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Mera Bharat, Mera Yogdan': BJP Launches Nationwide Campaign for Fuel Conservation and Simpler Lifestyle Following PM Narendra Modi’s Appeal
    Next Article
    ‘मर गया तो कौन करेगा मेरा पिंडदान…’, 60 साल के कुंवारे बुजुर्ग को सताई ये चिंता, जीते जी 7000 लोगों को करवाया अपना मृत्यु भोज

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment