Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    House Fire Causes: घर में आग लगने की सबसे बड़ी वजह होती हैं ये चीजें, तुरंत चेक करें चेक

    1 day ago

    1

    0

    Common Causes Of Fire In The Home: दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत रिपोर्ट निकल कर सामने आई है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि घर में आग न लगे इसके लिए क्या ध्यान रखना चाहिए. घर में आग लगने की घटनाएं अक्सर अचानक होती हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में इनके पीछे कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जिन्हें समय रहते रोका जा सकता है. लोग आमतौर पर गैस सिलेंडर या मोमबत्ती को ही आग लगने की वजह मानते हैं, जबकि घर के अंदर मौजूद कई दूसरी चीजें भी बड़े खतरे का कारण बन सकती हैं. ऐसे में कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. किचन और खाना बनाते समय लापरवाही घर में आग लगने की सबसे बड़ी वजह किचन से जुड़ी होती है. खाना बनाते समय गैस को बिना निगरानी के छोड़ देना, बहुत ज्यादा तापमान पर कुकिंग करना या गैस चूल्हे के पास कपड़ा रखना आग का कारण बन सकता है. इसलिए खाना बनाते समय हमेशा सतर्क रहें और किचन को साफ रखें. खराब वायरिंग और ओवरलोडेड सॉकेट पुरानी वायरिंग, एक ही सॉकेट में कई उपकरण लगाना और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल आग का जोखिम बढ़ा देता है. कई बार तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग दीवारों के अंदर ही फैलने लगती है. इसलिए समय-समय पर वायरिंग और बिजली के उपकरणों की जांच करानी चाहिए. चार्जर, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक और दूसरी रिचार्जेबल बैटरियां भी आग का कारण बन सकती हैं. खराब या नकली चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. डिवाइस को रातभर चार्जिंग पर छोड़ने से भी बचना चाहिए. मोमबत्ती और खुली आग वाली चीजें मोमबत्ती, अगरबत्ती, दीया, बारबेक्यू या फायर पिट जैसी चीजों का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है इन्हें पर्दों, कागज या दूसरे ज्वलनशील सामान के पास रखने से आग तेजी से फैल सकती है. घर से बाहर निकलने से पहले सभी खुली आग वाली चीजों को पूरी तरह बुझा देना चाहिए. यह भी पढ़ें: मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान एयरोसोल कैन और ज्वलनशील सामान डिओडोरेंट, एयर फ्रेशनर और ड्राई शैंपू जैसी एयरोसोल कैन गर्मी के संपर्क में आने पर फट सकती हैं. इन्हें गैस चूल्हे, हीटर या सीधे धूप वाली जगह पर रखने से बचना चाहिए. छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है. घर में फैला कबाड़ और अव्यवस्था घर में जरूरत से ज्यादा सामान जमा करना भी आग के खतरे को बढ़ाता है. कागज, पुराने कपड़े और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं आग को तेजी से फैलाने का काम करती हैं. इसके अलावा ज्यादा सामान होने से आपात स्थिति में बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि आग से बचाव का सबसे आसान तरीका सतर्कता है. घर की वायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किचन और ज्वलनशील वस्तुओं की नियमित जांच करने से बड़े हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है. छोटी-छोटी सावधानियां आपके परिवार और घर दोनों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं. यह भी पढ़ें: Fridge Smell Removal Tips: फ्रिज से नहीं जा रही बदबू, ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर बनवा रहे या करा रहे पेंटिंग तो हो जाएं अलर्ट, आपका पेंट आग और जहरीले धुएं का कारण तो नहीं?
    Next Article
    Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment