Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान पर आज रात होने वाले हमले रद्द:ट्रम्प बोले- ईरानी नेतृत्व के शीर्ष स्तर पर बातचीत को मंजूरी मिली

    20 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने गुरुवार रात ईरान के खिलाफ प्रस्तावित हवाई हमले और बमबारी को रद्द कर दिया है। ट्रम्प के अनुसार, यह फैसला तब लिया गया जब ईरानी नेतृत्व के "उच्चतम स्तर" से बातचीत को मंजूरी मिलने के संकेत मिले। ट्रम्प ने कहा कि पहले अमेरिका ईरान पर कड़े हमले करने की तैयारी में था। उन्होंने इससे पहले चेतावनी दी थी कि अमेरिकी सेना ईरान पर "बहुत कड़ा प्रहार" करेगी और खार्ग द्वीप सहित कुछ प्रमुख तेल अवसंरचना स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं, ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज MT जलवीर पर भी हमला किया है। इस पर सवार सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है। भारत ने इस मामले पर अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. जॉर्डन बोला- 5 ईरानी मिसाइलें हवा में मार गिराईं: जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 2. ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया: तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी ईरान के जाम इलाके में अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराया गया। अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 3. होर्मुज के पास टैंकर पर अमेरिकी हमला: ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद आग लग गई। जहाज पर 24 भारतीय समेत 28 क्रू मेंबर सवार थे। एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कुछ क्रू मेंबर लापता बताए गए। 4. रूस ने अमेरिका-ईरान से हमले रोकने की अपील की: मॉस्को ने दोनों देशों से संयम बरतने और सैन्य कार्रवाई बंद कर कूटनीति का रास्ता अपनाने को कहा। 5. कतर का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा: कतर ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान टकराव पर बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल ईरान भेजा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony : फीफा विश्व कप का हुआ धमाकेदार आगाज, शकीरा ने मैक्सिको में बाधा समां
    Next Article
    Gen Z is bringing audiences back to cinemas, says PVR Inox

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment