Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Income Tax Notice: बैंक अकाउंट में कितने पैसे रखने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानिए क्या कहते हैं नियम

    26 minutes from now

    1

    0

    Income Tax Notice: अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि बैंक अकाउंट में कितने पैसे रखने पर Income Tax विभाग नोटिस भेज सकता है. इसका सीधा जवाब है कि सिर्फ अकाउंट में ज्यादा बैलेंस होने से नोटिस नहीं आता. Income Tax विभाग की नजर मुख्य रूप से आपकी आय, टैक्स रिटर्न और बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर रहती है. अगर आपके खाते में जमा रकम और आपकी घोषित आय में बड़ा अंतर दिखाई देता है, तो विभाग आपसे उस पैसे का स्रोत पूछ सकता है. किन ट्रांजैक्शन पर रहती है नजर?Income Tax विभाग और बैंक कुछ बड़े लेन-देन की जानकारी आपस में साझा करते हैं. ऐसे में कुछ खास ट्रांजैक्शन जांच के दायरे में आ सकते हैं. जैसे बचत खाते में एक साल के अंदर 10 लाख रुपये या उससे अधिक नकद जमा होना, एक या अधिक बैंक खातों में बड़ी नकद जमा होना, फिक्स्ड डिपॉजिट में बड़ी रकम का निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल का असामान्य रूप से अधिक भुगतान. साथ ही बड़ी संपत्ति या निवेश की खरीदारी और अगर ये लेन-देन आपकी इनकम से मेल नहीं खाते हैं, तो विभाग स्पष्टीकरण मांग सकता है. जून में बदल गए UPI के ये नियम, इस 1 गलती करने से अटक सकता है पैसा क्या 10 लाख रुपये पर नोटिस तय है?नहीं. 10 लाख रुपये या उससे अधिक नकद जमा होने की जानकारी रिपोर्ट की जा सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को नोटिस मिलेगा. अगर आपने उस आय का सही रिकॉर्ड रखा है, टैक्स नियमों का पालन किया है और जरूरत पड़ने पर स्रोत बता सकते हैं, तो चिंता की बात नहीं है. किन लोगों को रहना चाहिए सावधान?1. जो लोग नकद लेन-देन ज्यादा करते हैं2. जिनकी आय और बैंक ट्रांजैक्शन में बड़ा अंतर होता है3. जो ITR फाइल नहीं करते लेकिन खाते में बड़ी रकम का लेन-देन करते हैं4. जिनके खाते में अचानक बड़ी राशि जमा होती है. ट्रेन में कन्फर्म सीट का जुगाड़! बिना एजेंट और फालतु खर्च के ऐसे करें टिकट बुक नोटिस आने पर क्या करें?अगर इनकम टैक्स की ओर से नोटिस आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले नोटिस को ध्यान से पढ़ें और मांगी गई जानकारी समय पर जमा कराएं. बैंक स्टेटमेंट, आय के दस्तावेज और निवेश संबंधी रिकॉर्ड संभालकर रखें. बैंक खाते में कितनी रकम है ये जरूरी नहीं बल्कि इससे ज्यादा जरूरी है कि वो पैसा कहां से आया है और क्या उसकी जानकारी आपके टैक्स रिकॉर्ड में मौजूद है. सिर्फ ज्यादा बैलेंस होने से Income Tax नोटिस नहीं आता, लेकिन आय और लेन-देन में अंतर होने पर विभाग सवाल जरूर पूछ सकता है. इसलिए सभी वित्तीय रिकॉर्ड सही रखना और समय पर ITR दाखिल करना सबसे सुरक्षित तरीका है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैलरी 50,000 रुपये है तो हर महीने कितना SIP करना चाहिए? जानिए आसान फॉर्मूला
    Next Article
    जून में बदल गए UPI के ये नियम, इस 1 गलती करने से अटक सकता है पैसा

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment