Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    INDIA Bloc Meeting: 5 मुद्दों पर सहमति, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग... इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद क्या बोले खरगे

    2 hours ago

    1

    0

    INDIA Bloc Meeting: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक सोमवार (8 जून, 2026) को लंबी और गंभीर विचार-विमर्श के बाद समाप्त हो गई. कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दलों के इस बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने पांच बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई है और हम इन पर पूरी तरह डटकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम वोट की लूट के मुद्दे पर देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) को चिट्ठी भी लिखेंगे. इसके साथ ही उन्होंने नीट और सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफे की मांग की है. सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग इसके साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द एक सर्वदलीय बैठक बुलाए, जिसमें देश की आर्थिक हालत, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर रूप से चर्चा की जा सके. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की यह बैठक हर दो महीने पर आयोजित की जाएगी और अगली मीटिंग तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ठीक दो महीने बाद 8 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही, उन्होंन इस बात पर जोर देते हुए कहा कि संसद में विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के बीच समन्वय जारी रहेगा. बैठक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप वहीं, सूत्रों के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट को लेकर केंद्र सरकार का रुख साफ नहीं रहा है. जबकि अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया है. यह भी पढ़ेंः विपक्षी दलों की बैठक के बीच राहुल गांधी ने कर दी PM मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले - 'सरकार के खिलाफ...'
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘फौरन कम करें तनाव’, ईरान-इजरायल के ताजा मिलिट्री एक्शन से मिडिल ईस्ट में हड़कंप, भारत ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article
    कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री अरूप विश्वास की तत्काल सुनवाई की मांग खारिज की

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment