Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    India T20I Squad: शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह

    3 hours from now

    1

    0

    शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे, उन्होंने 16 पारियों में 732 रन बनाए. उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक भी पहुंची. वह रन बनाने के मामले में ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ 44 रन ही पीछे थे. वैभव को जहां पहली बार नेशनल टीम में जगह दी गई, वहीं गिल को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है. शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में भी शतक जड़ा है. इस टेस्ट के पहले दिन, शनिवार को ही आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ. सूर्यकुमार यादव के लिए तीनों स्क्वॉड में ड्राप किया गया, उनके बाद BCCI ने श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है. तिलक वर्मा उपकप्तान चुने गए हैं और वैभव सूर्यवंशी ने तीनों स्क्वॉड में जगह बनाई. शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना? टी20 टीम के ऐलान के बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे थे कि शानदार फॉर्म में होने के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना गया. अब एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि BCCI के इस फैसले की वजह क्या है. एक सूत्र ने PTI को बताया कि गिल को टेस्ट और ODI में प्राथमिकता देने को कहा गया है. यह भी पढ़ें- टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा सूत्र ने बताया, "चयन समिति ने शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है. वह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हों." यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के भारत का अगले 18 महीनों का शेड्यूल बहुत व्यस्त है, अगर शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे तो ये उनके लिए अत्यधिक थकान वाला हो सकता है. 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप से पहले भारत को 35 वनडे और 9 WTC के मैच खेलने हैं. इसी वजह से गिल टी20 टीम में शामिल नहीं है, हालांकि उम्मीद है कि 2028 में होने वाले ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह वापसी करें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ टेस्ट- अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर 545/8:सुंदर-कुलदीप क्रीज पर; गिल 126, पंत 81 रन बनाकर आउट, सलीम 6 विकेट ले चुके
    Next Article
    श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment