Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के

    1 hour ago

    1

    0

    आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ BCCI ने एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से तो हटा ही दिया है, उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है. ये उनके टी20 करियर का अंत माना जा रहा है. नए कप्तान के रूप में BCCI ने श्रेयस अय्यर की नियुक्त की है, उपकप्तान भी चेंज कर दिया है. इस पर एक नई बहस छिड़ गई है, कई लोग इसे सही तो कई इस फैसले के खिलाफ है कि कैसे आप उस कप्तान को हटा सकते हो जिसने अभी आपको वर्ल्ड कप जिताया हो. रविचंद्रन अश्विन का भी इस पर रिएक्शन आया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. इसके बाद पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली है, इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. सूर्या का फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा था, लेकिन रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि फिर भी उन्हें इंग्लैंड दौरे पर खुद को साबित करने का आखिरी मौका दिया जाना चाहिए था. ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "खुद को सूर्यकुमार यादव की जगह रखकर देखूं तो बेशक 15 या 18 महीनों से मेरी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही, लेकिन बतौर कप्तान मैंने देश के लिए अभी टी20 वर्ल्ड कप जीता है. बतौर कप्तान तो उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई." यह भी पढ़ें- टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी... इंग्लैंड में मिलना चाहिए था मौका- अश्विन सूर्यकुमार यादव का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप के बाद IPL 2026 में भी खराब रहा, उन्होंने MI के लिए खेलते हुए इस सीजन 147.54 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए. हालांकि रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि सूर्या को इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए था. उनसे कहना चाहिए था कि आप इस सीरीज में प्रदर्शन नहीं करोगे तो ड्राप हो जाओगे." श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर क्या बोले अश्विन अश्विन का मानना है कि श्रेयस अय्यर के लिए सबसे मजबूत पक्ष ये है कि उन्होंने KKR को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया. इसके बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि फिर भी अश्विन इस फैसले से हैरान है कि वो खिलाड़ी कैसे कप्तान बन सकता है जो हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में स्क्वॉड भी हिस्सा नहीं था. यह भी पढ़ें- टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा उन्होंने एक अन्य प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए कहा कि जब श्रेयस अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुना गया था तब भी हमने इस पर बात की थी कि गलत हुआ, लेकिन ये भी गलत है कि उस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होने के वाले श्रेयस अय्यर को सीधे कप्तान बना दिया जाए. उनका मानना है कि इससे अन्य प्लेयर्स भी सोचेंगे कि क्या हमने वो काम नहीं किया जो कप्तान बन सके.
    Click here to Read more
    Prev Article
    India T20I Squad: शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह
    Next Article
    IND vs AFG Test Day 2 Live Score: सिराज की आतिशी पारी का अंत, भारत का 8वां विकेट गिरा; वाशिंगटन-कुलदीप क्रीज पर मौजूद

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment