Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Interview: जब 'गुरु जी' के सामने माधुरी दीक्षित से हो गई थी वो भारी गलती, ABP News पर एक्ट्रेस ने खोला सालों पुराना राज

    4 days ago

    1

    0

    Madhuri Dixit On Her Childhood Memory: 80 के दशक से लेकर अब तक माधुरी दीक्षित लगातार बॉलीवुड में काम कर रही हैं. हिंदी सिनेमा में 4 दशक पूरे कर चुकीं 'धक-धक गर्ल' आज भी एक्टिंग के प्रति गजब का समपर्ण रखती हैं. पर्दे पर अब मां के किरदार भी निभा रहीं माधुरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां बहन' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म की टीम के साथ एबीपी न्यूज से बात की और एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बचपन से जुड़े एक ऐसे किस्से का जिक्र किया जब उनकी एक हरकत पर उनकी मां उनके गुरु जी के सामने शर्मिंदा हो गई थीं. माधुरी दीक्षित ने बचपन में किया था ये 'कांड' माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर चर्चा की. वहीं जब फिल्म के नाम को देखते हुए उनसे उनके बचपन की किसी मजेदार घटना को लेकर सवाल किया गया तो एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी मां शास्त्रीय गायिका थीं और जब भी वो प्रैक्टिस करती थीं तो मैं उनके साथ बैठकर गा लेती थीं. ये भी पढ़ें: 'आप कंट्रोल नहीं कर सकते...', वरूण धवन के बाद अब 'कलंक' के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी माधुरी दीक्षित ने आगे बताया कि उनकी मां गुरु जी के यहां बताती थीं कि मेरी बेटी गाती है तो गुरु जी ने कहा था कि कभी लेकर आना उनको मैं भी सुनूंगा कि कैसा गाती है. माधुरी कहती हैं, 'तो मुझे मां एक दिन लेकर गई और गुरु जी के सामने बैठा दिया. तो मुझसे कहा कि गाओ कुछ जो तुम्हारी इच्छा हो.' इसके बाद माधुरी ने 'पिया तू अब तो आजा' गाना गाया था. माधुरी ने हंसते हुए आगे कहा, 'उस दिन गुरु जी के सामने मम्मी की मैंने नाक कटवा दी. गुरु जी बस देखते ही रह गए. मम्मी ने कहा था अब तू घर आ.' कहां और कब रिलीज होगी 'मां-बहन'? मां-बहन एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें माधुरी मां के किरदार में दिखाई देंगी. उनकी बेटियों के किरदार में 'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा नजर आएंगी. जबकि फिल्म का हिस्सा रवि किशन भी हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को दस्तक दे रही है. ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर? धक-धक गर्ल और विश्व सुंदरी की नेटवर्थ जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब 'अजूबा' के बाथटब सीन के लिए एक्ट्रेस से की गई थी बॉडीसूट हटाने की डिमांड, फिर हुआ ये
    Next Article
    रणवीर सिंह के बैन होने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, बोली- जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बनते हैं

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment