Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा, स्कोर 132/5:आर्चर ने हेड, अभिषेक, ईशान को आउट किया; राजस्थान ने 244 का टारगेट दिया

    2 weeks ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 10 ओवर के बाद 132 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा क्रीज पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजा। स्मरण रविचंद्रन को नांद्रे बर्गर और हेनरिक क्लासन को यश पुंजा ने आउट किया। सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों 97 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। उन्होंने पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे, जबकि सूर्यवंशी इस सीजन 65 सिक्स जमा चुके हैं। ध्रुव जुरेल ने अपनी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: सुशांत मिश्रा। हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट ऑप्शंस: सलिल अरोड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Score LIVE Updates: Hyderabad on course for win despite losing five
    Next Article
    ‘Brown’ Teaser: Karisma Kapoor Turns Into Fierce Cop in Upcoming Web Series (Watch Video)

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment