Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- इंग्लिस का अर्धशतक:मार्श के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 95/0

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम के रेगुलर कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे। उपकप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस कराया। लखनऊ ने 7 ओवर के बाद बगैर नुकसान 95 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम के 12 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं और वह छठे स्थान पर है। राजस्थान इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 पॉइंट्स के साथ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, लुहान-ड्रे प्रीटोरियस, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट ऑप्शंस- वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव, रवि बिश्नोई, रियान पराग। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस- मुकुल चौधरी, मनिमारण सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Google I/O 2026 LIVE Updates: Sundar Pichai keynote today; Gemini AI, Android XR, Search updates expected
    Next Article
    पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक समिट की साझा प्रेस मीट में क्या कहा

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment