IPL Playoff Scenario: KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव
2 weeks ago
IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया. इस मैच को जीतकर GT प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती थी, लेकिन KKR ने फिलहाल ऐसा होने नहीं दिया. अब लीग स्टेज के सिर्फ 10 मैच बाकी हैं, जिसमें से 2 आज (PBKS vs RCB और DC vs RR) होंगे और अभी तक प्लेऑफ के लिए कोई भी टीम अपनी जगह कंफर्म नहीं कर पाई है. कोलकाता नाइट राइडर्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में सिर्फ एक बदलाव हुआ है. गुजरात अपने दूसरे स्थान पर बनी हुई है, कोलकाता आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गई है. कोलकाता की ये 12 मैचों में 5वीं जीत थी, टीम के 11 अंक हैं. टॉप-4 टीमें और उनका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 12 में से 8 मैच जीते हैं. आज पंजाब किंग्स को हराकर RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है. पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं, टीम चौथे स्थान पर है. अगर पंजाब आज नहीं जीती तो उनके प्लेऑफ में जाने के चांस कम हो जाएंगे. दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस बनी हुई है, जिसने 13 में से 8 मैच जीते हैं. अब गुजरात का सिर्फ एक मैच बचा हुआ है. तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 12 मैचों के बाद 14 अंक हैं. SRH के अगले दो मैच CSK और RCB के साथ है. प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें दोनों और उम्मीद बनाए रखने के लिए कम से कम 1 मैच जीतना है. यह भी पढ़ें- मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास RR, CSK, KKR और DC भी दौड़ में शामिल पांचवें नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. RR ने 11 में से 6 मैच जीते हैं, उन्हें बचे हुए 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने हैं. दिल्ली आठवें नंबर पर है, जो आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. दिल्ली अभी भी अपने दोनों मैच जीतकर 14 अंकों तक ही पहुंचेगी. छठे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 में से 6 मैच जीते हैं, टीम अपने दोनों मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकती है. उनका मैच GT और SRH के साथ है, ये दोनों मैच तय करेंगे कि प्लेऑफ में कौन जाएगा. यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी... कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बचे हुए दोनों मैच जीतकर KKR 15 अंकों तक पहुंच जाएगी, तब अन्य टीमों के नतीजों के आधार पर उनके प्लेऑफ में जाने का मौका बन सकता है.
Click here to Read more


