Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा:यशस्वी के बाद सूर्यवंशी आउट, दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा, मुंबई के खिलाफ स्कोर 39/2

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर हो रहा है। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। राजस्थान ने 5 ओवर के बाद 2 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। रियान पराग और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 4 और यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स और दीपक चाहर को 1-1 विकेट मिला। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। दूसरी ओर राजस्थान में कप्तान रियान पराग चोट से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर भी खेल रहे हैं। राजस्थान 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। वहीं, मुंबई 13 मैच में 4 जीत से 8 अंक ही हासिल कर सकी है। टीम 9वें स्थान पर है और पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत और ट्रेंट बोल्ट। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    From Season 4 Episode 6: When and where to watch upcoming episode of Harold Perrineau's show in India?
    Next Article
    इस पेनी स्टॉक ने 1 महीने में किया पैसा दोगुना, कीमत 2 रुपये से भी कम

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment